{"_id":"6a82aa6731c447909804b456","slug":"video-brutal-murder-of-mother-and-daughter-in-etawah-bodies-found-blood-soaked-after-two-days-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"इटावा में मां-बेटी की निर्मम हत्या, घर में खून से लथपथ मिले दो दिन पुराने शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में मां-बेटी की निर्मम हत्या, घर में खून से लथपथ मिले दो दिन पुराने शव
भरथना थाना क्षेत्र के चन्देठी गांव में सोमवार सुबह मां-बेटी की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। दोनों के शव घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिले। दो दिन पहले घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
बताया गया कि चन्देठी गांव में मां पुष्पा देवी अपनी विवाहिता बेटी निर्मला उर्फ मंजू के साथ घर में रह रही थी। बेटी करीब छह महीने से ससुराल में विवाद के बाद मायके में रह रही थी। घर के अन्य परिजन बाहर रहकर नौकरी करते हैं। सोमवार को किसी समय मां-बेटी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर के अंदर पड़े मिले। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर भरथना पुलिस के साथ उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही।
पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। शवों के पास चारपाई पर धारदार दरांती भी मिली है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है। दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।