{"_id":"6a8303be8aae3d3eb60d6c41","slug":"video-esi-employees-protest-over-non-receipt-of-salary-for-three-months-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: तीन महीने से नहीं मिला वेतन, ESI अस्पताल के कर्मचारियों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: तीन महीने से नहीं मिला वेतन, ESI अस्पताल के कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
ईएसआई अस्पताल अमृतसर के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मचारियों, सफाई सेवकों और अन्य कर्मचारियों ने पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि वे बिना वेतन के लगातार अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, लेकिन अब परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
ईएसआई अस्पताल की एसएमओ डॉ. सुश्मा भाटिया ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों में तीन महीने से वेतन नहीं मिलने को लेकर रोष है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एमएस, निदेशक और स्वास्थ्य विभाग के सचिव स्तर पर बातचीत हो चुकी है। अधिकारियों की ओर से जल्द वेतन जारी करने का भरोसा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के विरोध के बावजूद मरीजों की जरूरी सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं। अस्पताल से जुड़ी डिस्पेंसरियों में भी मरीजों की देखभाल और दवाओं समेत जरूरी सेवाएं दी जा रही हैं।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि नर्सिंग, पैरामेडिकल, सफाई और दर्जा चार कर्मचारियों समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी अपने वेतन पर निर्भर हैं। तीन महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण बच्चों की फीस, घर का किराया और रोजमर्रा के खर्च पूरे करना मुश्किल हो गया है।
कर्मचारियों ने कहा कि यदि वेतन रोकने के पीछे कोई प्रशासनिक या कानूनी मामला है तो उसकी सजा उन कर्मचारियों को नहीं मिलनी चाहिए, जिनका विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने जल्द से जल्द वेतन जारी करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।