{"_id":"6a7f846e1f5f1a3ba203e87a","slug":"canter-collides-with-truck-on-kmp-expressway-driver-dies-sonipat-news-c-197-1-snp1003-158769-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: केएमपी एक्सप्रेसवे पर ट्रक से कैंटर टकराया, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: केएमपी एक्सप्रेसवे पर ट्रक से कैंटर टकराया, चालक की मौत
विज्ञापन
फोटो : : केएमपी एक्सप्रेस वे पर गोपालपुर गांव के पास हुए हादसे के बाद खड़ा क्षतिग्रस्त वाहन। स्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। केएमपी एक्सप्रेसवे पर गांव गोपालपुर के पास बुधवार देर रात बिना संकेतक के खड़े ट्रक से कैंटर टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने नरेला निवासी कैंटर मालिक सूरज की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कैंटर मालिक सूरज का कहना है कि उसके पास एक कैंटर है जो डीजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में चलता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गवारू खुर्द गांव के रहने वाले हाफिज खान को बतौर चालक कैंटर पर रखा हुआ था। हाफिज खान कैंटर लेकर बहरोड़, राजस्थान से नरेला (दिल्ली) के लिए वाया केएमपी एक्सप्रेसवे होते हुए आ रहा था। जब वह पिपली टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर स्थित गांव गोपालपुर के पास पहुंचे तो सड़क पर एक ट्रक खड़ा था।
सूरज का कहना है कि ट्रक चालक ने सड़क पर न तो कोई इंडीकेटर दिया और न ही साइन बोर्ड लगाया हुआ था। जिसके कारण सड़क के बीच में खड़े ट्रक से कैंटर टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाफिज खान को गंभीर चोटें आईं। हादसे में घायल हुए हाफिज खान को एंबुलेंस से खरखौदा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद खरखौदा थाना पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया।