{"_id":"6a7f87c63d614e872e035bd0","slug":"the-body-of-anjali-from-delhi-was-lying-by-the-roadside-sonipat-news-c-197-1-snp1001-158818-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सड़क किनारे दिल्ली की अंजली का शव था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सड़क किनारे दिल्ली की अंजली का शव था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-चार साल पहले पति से लिया था तलाक, सात साल के बच्चे की मां निजी अस्पताल में करती थी नौकरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव रायपुर के पास वर्धमान गार्डनिया सोसाइटी के नजदीक सड़क किनारे मिला शव दिल्ली के नांगलोई की अंजली का था। तलाकशुदा अंजली के भाई मनीष ने बहन की हत्या का शक जताया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुधवार को युवती का शव मिला था जिसे थाना सेक्टर-27 पुलिस ने नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। प्रारंभिक जांच में शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले थे। अंजली की शादी वर्ष 2017 में पवन से हुई थी और उनका एक सात वर्षीय बेटा है। पति से अनबन के कारण अंजली ने वर्ष 2022 में तलाक ले लिया था। वह दिल्ली के तिलकनगर स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी करती थी। मनीष ने पुलिस को बताया कि परिवार को आशंका है कि अंजली की हत्या कर शव सोनीपत में फेंका गया। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
युवती के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट से चलेगा। पुलिस अंजली के सोनीपत पहुंचने से लेकर उसकी मौत तक की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
सवित कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक