सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cash and two laptops stolen from shop, warehouse set on fire

Sonipat News: दुकान से नकदी और दो लैपटॉप चुरा कर गोदाम में लगाई आग

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 24 Mar 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Cash and two laptops stolen from shop, warehouse set on fire
फोटो : सोनीपत के पुरखास अड्डा ​स्थित बालाजी डेरी एवं कैटरर्स की दुकान में घटना के बाद जायजा लेन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। पुरखास अड्डा स्थित बालाजी डेयरी एवं कैटरर्स की दुकान से सोमवार रात को चोर 80 हजार रुपये और दो लैपटॉप चुराने के बाद पेट्रोल डालकर गोदाम में आग लगा दी। जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू किया।
पुलिस को दी शिकायत में मोहित ने बताया कि सोमवार रात साढ़े बारह बजे के बाद चोर दुकान में घुसे और सबसे पहले बिजली के तार काट दिए ताकि सीसीटीवी कैमरे बंद हो जाएं। इसके बाद ऑफिस का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 80 हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर इसके बाद गोदाम में घुसे और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग से गोदाम में रखा किराने का सारा सामान जल गया। गैस सिलिंडर भी लीक कर दिए ताकि सब कुछ जल जाए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
राजीव जैन ने पीड़ित मोहित कटारिया को सांत्वना देते हुए पुलिस अधिकारियों को फोन कर कहा कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ा जाए। उन्होंने कहा कि घटना को देखने से लग रहा है कि किसी ने साजिश करके घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed