सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cooperation Minister took stock of the preparations for the rally

Sonipat News: सहकारिता मंत्री ने लिया रैली की तैयारियों का जायजा

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 23 Mar 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Cooperation Minister took stock of the preparations for the rally
गोहाना की नई सब्जी मंडी में होने वाली रैली का जायजा लेते डॉ अरविंद शर्मा। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गोहाना। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने 29 मार्च को नई सब्जी मंडी में होने वाली मुख्यमंत्री की रैली की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने रैली स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं को देखा और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
रविवार देर शाम नई सब्जी मंडी पहुंचे शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की व्यस्तता को देखते हुए रैली के समय में बदलाव किया गया है। पहले रैली दोपहर 1 बजे प्रस्तावित थी, अब यह सुबह 11 बजे होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैली में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीने के साफ पानी, सफाई व्यवस्था, मंच की तैयारी और सुरक्षा प्रबंधों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। डॉ. शर्मा ने कहा कि यह रैली क्षेत्र के विकास और जनता के आभार से जुड़ा कार्यक्रम है इसलिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed