फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Couple had bought a teenage girl from Assam; buried her body after her death.

Sonipat News: असम से किशोरी को खरीदकर लाए थे दंपती, मौत के बाद गाड़ दिया था शव

Mon, 10 Aug 2026 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Couple had bought a teenage girl from Assam; buried her body after her death.
फोटो :: सोनीपत के मुरथल क्षेत्र में किशोरी को दबाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी महिला। संवाद
सोनीपत। गांव मलिकपुर में तालाब के पास गड्ढे से किशोरी का शव मिलने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। मूलरूप से असम की रहने वाली और फिलहाल गांव गोरड़ में रह रही जयंती ने पूछताछ में बताया कि वह और उसका पति ओमप्रकाश किशोरी को करीब तीन-चार साल पहले असम से खरीदकर लाए थे। उस समय किशोरी की उम्र करीब 12 वर्ष थी।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि दोनों किशोरी की शादी करवाकर रुपये हासिल करना चाहते थे लेकिन कम उम्र होने के कारण उसकी शादी नहीं हो सकी। पूछताक्ष में यह भी सामने आया कि महिला किशोरी को कभी अपनी भांजी तो कभी भतीजी बताकर लोगों के सामने पेश करती थी।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले किशोरी की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत के बाद वह और उसका पति डर गए और रात के समय शव को मलिकपुर के पास गड्ढे में दबाकर वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पुलिस अभी महिला के बयानों की सत्यता की जांच कर रही है। किशोरी की मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पति ओमप्रकाश की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामले में महिला के पति ओमप्रकाश को भी आरोपी बनाया है। वह फिलहाल पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश पहले भी मानव तस्करी से जुड़े मामले में जेल जा चुका है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि किशोरी को असम से कितने रुपये में लाया गया था और इस पूरे मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे।
तालाब के पास गड्ढे में मिला था शव
मलिकपुर में 18 जुलाई को पंचायत भूमि पर तालाब के पास गड्ढे में किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। कुत्तों के मिट्टी खोदने के दौरान शव बाहर आने पर मामले का खुलासा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया था।

----------------------
किशोरी का शव दबाने के मामले में महिला की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस मामले में हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। मामले में मानव तस्करी की धारा जोड़ी गई है। आरोपी ओमप्रकाश की गिरफ्तारी को लगातार दबिश जारी है। विसरा रिपोर्ट में ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
राजीव सिंह, थाना प्रभारी मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article