{"_id":"6aa6b2c868b366cc980e7baf","slug":"delivery-boy-dies-after-bike-hits-divider-in-sonipat-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: डिवाइडर से बाइक टकराने से डिलीवरी ब्वॉय की मौत, दो घायल; दो वर्षीय बच्चे के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: डिवाइडर से बाइक टकराने से डिलीवरी ब्वॉय की मौत, दो घायल; दो वर्षीय बच्चे के सिर से उठा पिता का साया
Sun, 13 Sep 2026 07:57 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: मयूर शर्मा
Updated Sun, 13 Sep 2026 07:57 PM IST
सार
सोनीपत के मुरथल रोड पर विकास नगर के पास अनियंत्रित हुई बाइक के डिवाइडर से टकराने के चलते ब्लिंकिट में डिलीवरी का काम करने वाले गांव सांदल कलां निवासी सुमित (25) की मौत हो गई। हादसे में उनके दो साथी कर्मी प्रिंस व साहिल घायल हो गए।
विज्ञापन
सुमित (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के मुरथल रोड पर विकास नगर के पास अनियंत्रित हुई बाइक के डिवाइडर से टकराने के चलते ब्लिंकिट में डिलीवरी का काम करने वाले गांव सांदल कलां निवासी सुमित (25) की मौत हो गई। हादसे में उनके दो साथी कर्मी प्रिंस व साहिल घायल हो गए। सुमित ही बाइक चला रहे थे। गांव सांदल कलां निवासी सुमित मुरथल के पास स्थित ब्लिंकिट कंपनी के स्टोर में डिलीवरी राइडर के तौर पर काम करते थे। उनके साथ प्रिंस व साहिल भी कार्यरत थे। वह मुरथल व जटवाड़ा क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। सुमित रात की ड्यूटी पर था।
दो वर्षीय बच्चे का पिता था सुमित
परिचित संदीप ने बताया कि तड़के करीब साढ़े चार बजे सुमित, प्रिंस व साहिल बाइक पर सोनीपत की तरफ आ रहे थे। जब वह मुरथल रोड पर विकास नगर के पास पहुंचे तो उनकी बाइक किसी कारण से अचानक अनियंत्रित हो गई। उसके बाद बाइक सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथी कर्मी प्रिंस व साहिल घायल हो गए। घायल प्रिंस को नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। साहिल को निजी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। सुमित शादीशुदा थे और उनका करीब सवा दो साल का बच्चा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
जांच अधिकारी एसआई संजय कुमार ने बताया कि मुरथल रोड पर बाइक डिवाइडर से टकराने से हादसा हुआ है। इसमें एक युवक की मौत हुई है और दो घायल हुए हैं। हादसा इत्तेफाकिया हुआ है। बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।