फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Panchayat member's husband dies of electrocution

Sonipat News: करंट लगने से पंचायत सदस्य के पति की मौत

Mon, 14 Sep 2026 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Panchayat member's husband dies of electrocution
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। बेगा गांव में रविवार सुबह ट्यूबवेल चलाते समय करंट की चपेट में आने से पंचायत सदस्य पिंकी के पति प्रमोद की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

पिंकी अपने पति प्रमोद और परिवार के साथ गांव से लगते खेत में मकान बनाकर रहती हैं। रविवार सुबह प्रमोद खेत में बने ट्यूबवेल पर किसी काम से गए थे। ट्यूबवेल चलाते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन

प्रमोद की तीन बेटियां हैं। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed