{"_id":"698f0db92ec83be9bc0a4fec","slug":"disposal-was-stopped-due-to-leakage-in-the-line-contaminated-water-filled-in-sarang-road-underbridge-and-shambhudayal-school-sonipat-news-c-197-1-snp1003-149554-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लाइन लीक होने से डिस्पोजल किया बंद, सारंग रोड अंडरब्रिज व शंभूदयाल स्कूल में भरा दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लाइन लीक होने से डिस्पोजल किया बंद, सारंग रोड अंडरब्रिज व शंभूदयाल स्कूल में भरा दूषित पानी
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 13 Feb 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के शम्भू दयाल डिस्पोजल पर पहुंचकर कर्मियों को निर्देश देते निवर्तमान मेयर राजीव ज
विज्ञापन
सोनीपत। सारंग रोड पर शंभू दयाल डिस्पोजल की बड़ी लाइन लीक होने के कारण डिस्पोजल अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा जिससे सारंग रोड अंडरब्रिज व शंभूदयाल स्कूल में दूषित पानी भरना शुरू हो गया है। साथ ही डिस्पोजल से जुड़ी काॅलोनियों में भी सीवर के पानी की निकासी की समस्या उत्पन्न हो गई।
शिकायत मिलने पर निवर्तमान मेयर राजीव जैन मौके पर पहुंचे और समस्या की तरफ ध्यान न देने के लिए कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सारंग रोड पर लाइन से पानी लीक होने की शिकायत चार दिन पहले आ गई थी तो अब तक समस्या का समाधान क्यों नहीं किया गया।
सारंग रोड पर लीकेज बंद करने के लिए 20 इंच की दो पाइप चाहिए थी जो उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे। इस पर राजीव जैन ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को फोन करके पाइप उपलब्ध करवाए, तब जाकर काम शुरू हुआ।
मोटर के तार चार दिन पहले हो गए थे चोरी
ककरोई रोड पर सिद्धार्थ गार्डन के पास अस्थायी रूप से डिस्पोजल की रखी मोटर के तार चार दिन पहले चोरी हो गए जिससे दहिया कॉलोनी और आसपास के इलाके में सीवर समस्या हो गई। राजीव जैन ने मौका देखा और अधिकारियों को फोन करके तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह किया।
उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को भी तुरंत तार जुड़वाने को कहा। राजीव जैन ने बताया कि शंभूदयाल डिस्पोजल से गीता भवन तक की लाइन पुरानी होने के कारण बार-बार फट जाती है, इसलिए 98 लाख रुपये से लाइन बदलने का काम ठेकेदार को आवंटित हो चुका है जिसका कार्य जल्दी शुरू हो जाएगा।
Trending Videos