{"_id":"6a78e56972574612ef08bbff","slug":"double-whammy-of-strike-and-rain-leaves-sonipats-sanitation-system-in-shambles-sonipat-news-c-197-1-snp1003-158484-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हड़ताल और बारिश की दोहरी मार सोनीपत की सफाई व्यवस्था बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हड़ताल और बारिश की दोहरी मार सोनीपत की सफाई व्यवस्था बेहाल
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में ओल्ड डीसी रोड किनारे पड़ा कूड़े का ढेर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। सफाई और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को चौथे दिन भी जारी रही। जिले में 400 से अधिक सफाई और 93 दमकल कर्मचारी काम से दूर रहे। हड़ताल के कारण शहर में कूड़ा उठान प्रभावित है और जगह-जगह कचरे के ढेर बढ़ रहे हैं। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। कूड़े के आसपास पानी जमा होने से दुर्गंध फैल रही है और कई स्थानों पर गीला कचरा सड़क किनारे फैल गया है। कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार की ओर से 13 मई को हुए समझौते पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, जेबीएम कंपनी की ओर से भी समय पर कूड़े का उठान नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
कॉलोनियों और बाजारों में बढ़े कूड़े के ढेर
हड़ताल का असर मुख्य सड़कों के अलावा कॉलोनियों और बाजारों में भी दिखाई दे रहा है। घरों और दुकानों से निकलने वाला कचरा निर्धारित स्थानों पर जमा होता जा रहा है। बारिश के कारण कई जगह गीला कचरा सड़क किनारे फैल गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
जलभराव से निकासी प्रभावित
रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच नालियों और सड़क किनारे जमा कचरे के कारण पानी की निकासी प्रभावित होने की आशंका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हड़ताल जल्द समाप्त नहीं हुई तो आने वाले दिनों में सफाई व्यवस्था और बिगड़ सकती है। अब लोगों की नजर सरकार और प्रशासन पर है कि कर्मचारियों की मांगों पर कब तक समाधान निकलता है।