{"_id":"6a6e0533e2f679b8860c359b","slug":"drain-wall-collapses-during-pipeline-excavation-water-drainage-halted-sonipat-news-c-197-1-snp1003-158014-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पाइपलाइन की खोदाई में ढही नाले की दीवार, जल निकासी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पाइपलाइन की खोदाई में ढही नाले की दीवार, जल निकासी ठप
Sat, 01 Aug 2026 08:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 01 Aug 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गन्नौर स्थित गढ़ी केसरी में खोदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुई नाले की दीवार। स्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। गढ़ी केसरी में पेयजल लाइन बिछाने के लिए चल रही खोदाई के दौरान नाले की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे नाले का एक हिस्सा अवरुद्ध हो गया और दूषित पानी की निकासी प्रभावित हो गई। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
क्षेत्रवासी प्रदीप, रमेश और प्रियन ने बताया कि गांव में पेयजल आपूर्ति बेहतर बनाने के लिए नई पाइपलाइन दबाने का कार्य चल रहा है। इसी दौरान बुलडोजर से की गई खोदाई के कारण नाले की दीवार कमजोर होकर ढह गई। दीवार गिरने से नाले का बहाव रुक गया, जिससे दूषित पानी जमा होने लगा है।
लोगों का कहना है कि यदि दीवार की जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले सकती है। इससे आसपास के घरों और रास्तों पर दूषित पानी फैलने के साथ संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि नाले की टूटी दीवार का तत्काल पुनर्निर्माण कराया जाए और पाइपलाइन का कार्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप कराया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और ग्रामीणों को परेशानी से राहत मिल सके।