{"_id":"6ae2668d1d662e0ab10ff102","slug":"during-a-surprise-inspection-of-the-school-the-sdm-issued-instructions-to-improve-the-arrangements-sonipat-news-c-197-1-snp1017-163087-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्कूल के औचक निरीक्षण में एसडीएम ने दिए व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्कूल के औचक निरीक्षण में एसडीएम ने दिए व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश
विज्ञापन
फोटो 18
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। एसडीएम अंकित कुमार ने बुधवार को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी उजाले खां का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने क्लास रूम, साइंस लैब, कम्प्यूटर लैब, लाइब्रेरी और शौचालयों का जायजा लिया। उन्होंने मिड-डे मील की गुणवत्ता और स्टाक रजिस्टर भी चेक किया। एसडीएम ने स्कूल परिसर और कक्षाओं में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए।
एसडीएम अंकित कुमार ने कहा कि पीएमश्री स्कूल सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इन स्कूलों में पढ़ाई के साथ अन्य सुविधाएं बेहतर होनी चाहिए। लैब में उपकरणों का नियमित उपयोग कराने और बच्चों को प्रैक्टिकल पर ज्यादा जोर दिया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर बढ़े। उन्होंने प्राचार्य को शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह गहलावत, प्राचार्या अनीता दुहन, गौरव कपूर आदि उपस्थित थे।