{"_id":"6a73a4a20f5028a05100c90a","slug":"eighth-phase-of-fln-training-begins-1705-primary-teachers-to-be-trained-sonipat-news-c-197-1-snp1001-158260-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एफएलएन प्रशिक्षण का आठवां चरण शुरू, 1705 प्राथमिक शिक्षक होंगे प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एफएलएन प्रशिक्षण का आठवां चरण शुरू, 1705 प्राथमिक शिक्षक होंगे प्रशिक्षित
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अगले सप्ताह से एफएलएन प्रशिक्षण शिविरों का आठवां चरण शुरू होगा। निपुण हरियाणा मिशन के तहत आयोजित होने वाले छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 1705 प्राथमिक शिक्षक भाग लेंगे। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को नई शिक्षण तकनीकों, गतिविधि आधारित पढ़ाई और विद्यार्थियों को निपुण बनाने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी।
जिले के 37 प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर इन शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ये मास्टर ट्रेनर बालवाटिका-3 से कक्षा पांचवीं तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को एफएलएन मॉड्यूल के अनुसार प्रशिक्षित करेंगे।
हर वर्ष जून माह में आयोजित होने वाला एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम इस बार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के कारण समय पर शुरू नहीं हो सका था। प्रशासनिक कार्यों में शिक्षकों की व्यस्तता को देखते हुए अब अगस्त माह में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सात शिक्षा खंडों में लगाए जाएंगे शिविर
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने मौलिक शिक्षा विभाग के सहयोग से जिले के सभी सात शिक्षा खंडों सोनीपत, गोहाना, गन्नौर, खरखौदा, राई, कथूरा और मुंडलाना में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रत्येक खंड में छह-छह दिन तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों को पूरे शैक्षणिक सत्र के लिए चरणबद्ध शिक्षण योजना और विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।
मार्च 2027 तक की शिक्षण योजना पर होगा प्रशिक्षण
जिला एफएलएन समन्वयक मनोज वर्मा ने बताया कि सभी सातों शिक्षा खंडों में प्रशिक्षण शिविरों के संचालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। प्राथमिक विद्यालयों के प्राचार्यों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को मार्च 2027 तक सप्ताहवार शिक्षण योजना के अनुसार विद्यार्थियों को पढ़ाने और उनकी सीखने की क्षमता का आकलन करने की प्रक्रिया समझाई जाएगी। इसका उद्देश्य कक्षाओं में सीखने के परिणामों को बेहतर बनाना है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
प्रशासनिक कार्यों के कारण जून में एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाया था। निदेशालय के निर्देशानुसार अब अगस्त में प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। 37 मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जो बाद में जिलेभर के प्राथमिक शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।
रचना बाना, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी