{"_id":"6a78e1fd60860f2eca094133","slug":"encroachments-and-illegal-parking-obstruct-the-path-of-kanwariyas-highway-to-become-one-way-starting-today-sonipat-news-c-197-1-snp1017-158452-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कांवड़ियों की राह में अतिक्रमण-अवैध पार्किंग बनी रोड़ा, आज से हाईवे होगा वन-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कांवड़ियों की राह में अतिक्रमण-अवैध पार्किंग बनी रोड़ा, आज से हाईवे होगा वन-वे
विज्ञापन
फोटो - रोहतक रोड, जहां कावड़ियों को सुगम रास्ता देने के लिए अतिक्रमण हटवाया गया है। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। सावन माह में बढ़ रही कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए नगर परिषद और पुलिस प्रशासन ने शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी तेज कर दी है। मुख्य सड़कों से अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद ने चार सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई है। वहीं सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों के चालान किए जा रहे हैं। डाक कांवड़ शुरू होने के चलते सोमवार को पानीपत हाईवे को वन-वे किया गया है।
गोमुख और हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िए शहर से होकर गुजर रहे हैं। रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी और राजस्थान समेत कई क्षेत्रों के शिवभक्त गोहाना के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ मुख्य सड़कों पर सामाजिक संगठनों के शिविरों और दुकानों के बाहर बढ़े अतिक्रमण से यातायात प्रभावित होने लगा है।
दुकानों के बाहर कई फीट तक सामान
सावन में घेवर और अन्य मिठाइयों की बिक्री बढ़ने के कारण कई दुकानदारों ने दुकानों के बाहर कई फीट तक स्टॉल लगा रखे हैं। इससे फुटपाथ पर पैदल चलने की जगह कम हो गई है और कांवड़ियों व राहगीरों को सड़क पर चलना पड़ रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं कई वाहन चालक सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं। अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के कारण मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
सोमवार को वन-वे रहेगा पानीपत हाईवे
डाक कांवड़ के मद्देनजर सोमवार को पानीपत हाईवे पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए हाईवे को वन-वे किया गया है। एक दिशा में सामान्य वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। पुलिसकर्मी हाईवे और शहर के प्रमुख मार्गों पर तैनात रहकर यातायात व्यवस्था संभालेंगे।
आज सावन का दूसरा सोमवार, कल शिवरात्रि
सावन माह का दूसरा सोमवार आज है। इस अवसर पर शहर के शिवालयों में भगवान शिव का विशेष पूजन किया जाएगा। मंगलवार को शिवरात्रि का पर्व होने के कारण मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में अगले दो दिनों तक शहर में धार्मिक गतिविधियों के साथ कांवड़ियों की आवाजाही भी बढ़ी रहेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
कांवड़ यात्रा को सुगम बनाने के लिए दुकानदारों को अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए चार सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारी मुख्य सड़कों पर गश्त कर दुकानदारों को समझाएंगे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेंगे।
दुर्गा देवी, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, गोहाना