{"_id":"69a0344498701349750f6244","slug":"entrepreneurship-can-showcase-talent-and-fulfill-dreams-dr-dinesh-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150140-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमिता के जरिए प्रतिभा दिखा और सपने कर सकते हैं पूरे : डॉ. दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमिता के जरिए प्रतिभा दिखा और सपने कर सकते हैं पूरे : डॉ. दिनेश
विज्ञापन
फोटाे 01: सोनीपत के ताऊ देवी लाल राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मुरथल में उद्यमिता जागरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। ताऊ देवी लाल राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मुरथल में वीरवार को उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुरथल विवि से प्रोफेसर डॉ. दिनेश ने कहा कि उद्यमिता एक ऐसा क्षेत्र है जहां आप अपनी प्रतिभा को दिखा सकते हैं। अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। आपको बस अपने लक्ष्य को निर्धारित कर मेहनत करनी है।
एमएसएमई से भूषण कुमार ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर में बहुत संभावनाएं हैं। अगर आप अपने व्यवसाय को सही तरीके से शुरू करते हैं और उसे चलाते हैं तो आप सफल हो सकते हैं। डॉ. दीपि ने कहा कि उद्यमिता सिर्फ व्यवसाय शुरू करने के बारे में नहीं है बल्कि यह एक सोच है।
आपको अपने आप में विश्वास करना होगा। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए काम करना होगा। छात्राओं को उद्यमिता किट वितरित की गई जिसमें उद्यमिता से संबंधित पुस्तकें, पेन और अन्य सामग्री शामिल थीं।
प्राचार्य डॉ. सीमा ठाकरान ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं को अपने कौशल को विकसित करने में मदद मिलती है। इस दौरान डाॅ. सुमन बी. कुहाड़, डाॅ. संदीप दहिया, डाॅ. संजीव कुमार, डाॅ. कोमल वर्मा, अमित कुमार कौशिक, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सुशील राठी, डाॅ. सुनीता रानी, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. रोहित शर्मा, सुमन लता, डॉ. नितिन आंतिल, प्रदीप बूरा भी मौजूद रहे।
Trending Videos