फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer-laborer organizations to join the 'Fill the Jails' movement on the 10th.

Sonipat News: किसान-मजदूर संगठन 10 को जेल भरो आंदोलन में हाेंगे शामिल

Thu, 06 Aug 2026 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Farmer-laborer organizations to join the 'Fill the Jails' movement on the 10th.
फोटो : सोनीपत के अशोक वि​हार में बैठक करते एआईकेकेएमएस और एआईयूटीयूसी के प्रतिनि​धि। स्रोत: संग
संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 10 अगस्त को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन होगा। एआईकेकेएमएस और एआईयूटीयूसी के कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन में भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) और ट्रेड यूनियन एआईयूटीयूसी की संयुक्त बैठक मंगलवार को हुई। बैठक अशोक विहार स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता कामरेड हरि प्रकाश ने की। इसमें 10 अगस्त के आंदोलन की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि केंद्र सरकार की ट्रेड डील का विरोध किया जाएगा। उन्होंने लेबर कोड का भी विरोध जताया। सरकार की किसान, मजदूर और जनविरोधी नीतियों पर सवाल उठाए। सदस्य ने आरोप लगाते हुए कहा पिछले 12 वर्षों में श्रम कानूनों में बदलाव किए गए। कृषि क्षेत्र से जुड़े कई फैसले भी किसानों के हित में नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में इंद्र सिंह ने सरकारी संपत्तियों के निजीकरण का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को कार्यकर्ता छोटूराम धर्मशाला में जुटेंगे। इसके बाद उपायुक्त कार्यालय तक मार्च निकाला जाएगा। वहां कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे।

बैठक में सरकार से किसान और मजदूर हितों के खिलाफ बताए जा रहे फैसले वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान सुरेंद्र छिक्कारा, निरंजन, सेवानंद, जयभगवान, जयकरण और प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed