{"_id":"6a73a275d8c870d40d068242","slug":"farmer-laborer-organizations-to-join-the-fill-the-jails-movement-on-the-10th-sonipat-news-c-197-1-snp1003-158252-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सोनीपत-गढ़मुक्तेश्वर रोडवेज बस दो दिन से मेरठ तक सीमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सोनीपत-गढ़मुक्तेश्वर रोडवेज बस दो दिन से मेरठ तक सीमित
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीतप। उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। इसका असर सोनीपत से उत्तर प्रदेश जाने वाली रोडवेज बस सेवाओं पर भी पड़ा है।
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार सामान्य दिनों में सोनीपत से गढ़मुक्तेश्वर के लिए प्रतिदिन बस सेवा संचालित होती है। मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर मार्ग पर लागू यातायात प्रतिबंधों और डायवर्जन के कारण फिलहाल बस केवल मेरठ तक ही चलाई जा रही है।
मेरठ प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, एनएच-58 और अन्य प्रमुख मार्गों पर चरणबद्ध तरीके से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। कई स्थानों पर सामान्य वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले संबंधित बस अड्डे से बसों के संचालन की जानकारी लेने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था के अनुसार बसों के रूट और संचालन में समय-समय पर बदलाव किया जा सकता है।
कांवड़ यात्रा के चलते 11 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न रूटों पर जाने वाली बसों का संचालन सोनीपत-उत्तर प्रदेश सीमा तक सीमित किया जा सकता है। हरिद्वार से कांवड़ लेकर शिवभक्त उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रहे हैं। इसके चलते उनकी सुरक्षा और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है।
प्रशासन की ओर से लागू ट्रैफिक डायवर्जन के कारण पिछले दो दिन से सोनीपत-गढ़मुक्तेश्वर बस सेवा मेरठ तक ही संचालित की जा रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ौत रूट पर भी बस संचालन प्रभावित हो सकता है।अगर परेशानी सामने आती है तो महाशिवरात्रि तक सोनीपत-बड़ौत बस सेवा अस्थायी रूप से बंद करने पर विचार किया जाएगा।
ओमप्रकाश नसीयर, डीआई, सोनीपत रोडवेज डिपो