सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers burnt effigies of the US President and the BJP government.

Sonipat News: किसानों ने फूंका अमेरिका राष्ट्रपति और भाजपा सरकार का पुतला

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Feb 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Farmers burnt effigies of the US President and the BJP government.
फोटो 01: सोनीपत के जिला परिषद कार्यालय के बाहर पुतले को लेकर प्रदर्शन करते किसान। स्रोत: मोर्चा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। गोहाना रोड पर जिला परिषद कार्यालय के बाहर हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व भाजपा सरकार का पुतला जलाया। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
महेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, प्रियव्रत दहिया ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को रद्द किया जाए। चार लेबर कोड रद्द किए जाएं। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून लागू किया जाए, बिजली कानून रद्द किया जाएगा। बुजुर्गों का सम्मान भत्ता बंद करने के लिए सरकार कोई बहाना न निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धान घोटाले में लिप्त अधिकारियों को बर्खास्त करते हुए उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करवाएं। मुख्यमंत्री घोषणा के अनुसार 23 फसलों की एमएसपी पर खरीद कराई जाए। इन मांगों को मनवाने के लिए 23 से 25 फरवरी तक कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास पर मजदूर किसानों का महापड़ाव होगा। इस दौरान सुरेंद्र कुमार, नफे सिंह, बलवान सिंह समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed