सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Brazilian President Luiz Inácio Lula da Silva arrives in Delhi, to attend the India AI Impact Summit 2026

AI Summit 2026: एआई समिट में शामिल होने दिल्ली पहुंचे ब्राजील के राष्ट्रपति, विदेश राज्य मंत्री ने किया स्वागत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 18 Feb 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। वह यहां इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने आए हैं। दिल्ली पहुंचने पर उनका स्वागत विदेश राज्य मंत्री पवित्रा मार्गेरिटा ने किया। एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।

Brazilian President Luiz Inácio Lula da Silva arrives in Delhi, to attend the India AI Impact Summit 2026
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा पांच दिवसीय भारत दौरे पर बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने किया।विदेश विभाग ने आधिकारिक एक्स पोस्ट में इसकी जानकारी दी। बताया ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा, राजकीय दौरे पर नई दिल्ली आए हैं। उनका विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने स्वागत किया।

Trending Videos


एमईए ने उनकी यात्रा के दौरान होने वाली अहम बैठक का भी जिक्र किया। आगे लिखा कि इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति लूला इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे और फिर पीएम नरेंद्र मोदी संग द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 से 22 फरवरी तक भारत में रहेंगे लूला डा सिल्वा
मंत्रालय ने इस दौरे को दोनों देशों की साझेदारी को मजबूत करने वाला करार दिया है। इस एक्स पोस्ट में आगे लिखा है, "भारत और ब्राजील के बीच करीबी और कई तरह के रिश्ते हैं। ये रिश्ते, जो रणनीतिक साझेदारी तक पहुंचे हैं, दरअसल, एक समान ग्लोबल विजन, लोकतांत्रिक मूल्यों और समावेशी विकास की प्रतिबद्धता में ही निहित हैं। राष्ट्रपति लूला की यात्रा से भारत-ब्राजील साझेदारी को जबरदस्त रफ्तार मिलेगी।

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा 18 से 22 फरवरी तक भारत में रहेंगे। यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहा है। इस बार राष्ट्रपति लूला अपने साथ सैकड़ों कंपनियों के मालिकों और अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल लेकर पहुंचे हैं।

भारत पहुंचने के बाद राष्ट्रपति लूला 19 और 20 फरवरी को नई दिल्ली में हो रहे दूसरे एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे। उन्होंने भारत रवाना होते समय पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे इस समिट में भाग लेंगे और भारत के साथ नए अवसरों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि 2025 में भारत और ब्राजील के बीच व्यापार 15 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा रहा है।

ये भी पढ़ें:  Indian Army: सेना की युद्धक तैयारी को बेहतर बनाएगा एआई; हथियार बनेंगे स्मार्ट, बढ़ेगी सटीकता

राष्ट्रपति मुर्मू से भी होगी मुलाकात
भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा "दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं का समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर के भोज का आयोजन करेंगे। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे, जिनमें बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग, बहुपक्षवाद, वैश्विक शासन और ग्लोबल साउथ से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।" राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी ब्राजील के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी और उनके सम्मान में एक भोज का आयोजन करेंगी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी ब्राजील के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। (इनपुट आईएएनएस)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed