{"_id":"6995a75163e995fb59036190","slug":"bjp-national-president-nitin-nabin-says-cong-used-assam-for-vote-bank-politics-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam Election: कार्यकर्ताओं में जोश भरने असम पहुंचे नितिन नवीन, कांग्रेस पर लगाया वोट बैंक की राजनीति का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam Election: कार्यकर्ताओं में जोश भरने असम पहुंचे नितिन नवीन, कांग्रेस पर लगाया वोट बैंक की राजनीति का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिब्रूगढ़।
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 18 Feb 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
नितिन नवीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा
- फोटो : X-@BJPLive
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को असम पहुंचे। उनका यह दौरा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच हो रहा है। नितिन नवीन ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस ने असम का इस्तेमाल वोट बैंक की राजनीति के लिए किया, राज्य चलाने के लिए उनके पास कोई नीति, इरादा, काबिलियत नहीं थी।
Trending Videos
डिब्रूगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवीन ने कहा कि कांग्रेस के राज में कश्मीर में पाक का झंडा लहराता था; मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद परिदृश्य बदल गया। मैं असम चुनाव में साधारण जीत से खुश नहीं होऊंगा, मैं आपको हर बूथ पर 50 फीसदी वोट लाने का लक्ष्य देता हूं। कांग्रेस बेचैन है क्योंकि भाजपा ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालकर असमिया लोगों के अधिकारों की रक्षा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खबर अपडेट की जा रही है.........