{"_id":"69f2210224550c655f05c143","slug":"father-of-six-accused-of-raping-neighbors-minor-child-sonipat-news-c-197-1-snp1015-153224-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के लिए : छह बच्चों के पिता पर पर पड़ोसी नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के लिए : छह बच्चों के पिता पर पर पड़ोसी नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राई थाना क्षेत्र के गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप करीब 40 वर्षीय छह बच्चों के पिता पर लगा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पीड़िता की मां ने राई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वे मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हैं। वह राई थाना क्षेत्र के गांव में किराए पर रहते हैं। उनके गांव का ही रहने वाला 40 वर्षीय व्यक्ति भी अपने परिवार के साथ उनके पड़ोस में किराए पर रहता है। आरोपी छह बच्चों का पिता है।
आरोप है कि उसने 12 अप्रैल को उनके घर में घुसकर उनकी नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती की। साथ ही पीड़िता को धमकी भी दी गई। डर के कारण पीड़िता ने शुरुआत में घटना किसी को नहीं बताई लेकिन बाद में साहस जुटाकर उसने अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
Trending Videos