सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Former Sarpanch accuses financier of usurping mortgaged land

Sonipat News: पूर्व सरपंच ने फाइनेंसर पर लगाया गिरवी रखी जमीन हड़पने का आरोप

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
Former Sarpanch accuses financier of usurping mortgaged land
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos


सोनीपत। गांव हुल्लाहेड़ी के पूर्व सरपंच पदम राणा ने पुलिस आयुक्त ममता सिंह को शिकायत देकर फाइनेंसर पर पैसे के एवज में गिरवी रखी जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। शिकायत में उन्होंने कहा कि वह आज भी फाइनेंसर के पैसे ब्याज समेत लौटाने को तैयार है। उन्हें उनकी जमीन वापस दिलाने के साथ आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।

सीपी को दिए आवेदन में पूर्व सरपंच राणा ने बताया कि वर्ष 2014 में उसके भाई वीरेंद्र को घरेलू काम के लिए 16 लाख रुपये की जरूरत थी। उन्होंने इसके लिए अपने दामाद संदीप से संपर्क किया तो उसने अपनी बहन के ननदोई प्रेम से संपर्क कराया जो फाइनेंस का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम ने पैसे के एवज में 2 एकड़ जमीन गिरवी रखने के लिए कहा। उन्होंने अपनी मां के नाम की जमीन उसके पास गिरवी रख दी। इसके कुछ दिन बाद और पैसे की जरूरत पड़ी तो उन्होंने दोबारा प्रेम से संपर्क किया।
आरोप है कि प्रेम ने इस बार दो एकड़ जमीन बैनामा कराने के लिए कहकर पहले गिरवी रखी गई जमीन छोड़ देने का आश्वासन दिया। इस पर उनके भाई ने अपनी दो एकड़ जमीन बैनामा करवा दी लेकिन प्रेम ने जमीन वापस नहीं की।
सरपंच का आरोप है कि बाद में जब वे लोग ब्याज सहित रुपये वापस करने लगे तो प्रेम ने पैसे लेने से इन्कार कर दिया। चारों एकड़ जमीन हड़प ली। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई लेकिन उसने जमीन वापस नहीं की।
पूर्व सरपंच ने सीपी से इस पूरे मामले की जांच कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीपी ने पूरे प्रकरण जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed