सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   HSVP employees staged a sit-in protest demanding the creation of new posts.

Sonipat News: एचएसवीपी कर्मचारियों ने धरना देकर नए पद सृजित करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 09 Mar 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
HSVP employees staged a sit-in protest demanding the creation of new posts.
सोनीपत में शहरी विकास प्राधिकरण के दफ्तर के बाहर धरने में सरकारविरोधी नारे लगाते प्रदर्शनकारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के दफ्तर के बाहर सोमवार को कर्मचारियों ने धरना दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि एचएसवीपी के स्थानीय अधिकारी जान-बूझकर कर्मचारियों के काम की अनदेखी कर रहे हैं। इसी को लेकर आज यह धरना प्रदर्शन किया गया है।
कौशल रोजगार निगम कर्मचारी मंच के प्रदेश चेयरमैन आरके नागर ने बताया कि निगम के कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी पत्र देने के लिए हरियाणा सरकार और एचआरडी ने सभी एचओडी को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 मार्च तक सभी विभागाध्यक्षों को वित्त विभाग से नए पद सृजित कराकर मंजूरी ले लेनी है। इसके बाद ही पात्र कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी लेटर दिए जाएंगे। एचएसवीपी के सोनीपत डिवीजन ने प्रदेश मुख्यालय को कोई केस नहीं भेजा है। मुख्यालय ने सभी अधिकारियों को दोबारा रिमाइंडर पत्र लिखे जाने की बात कही है।
आरके नागर और महावीर सिंह नागर ने कहा कि एचएसवीपी के स्थानीय अधिकारी जान-बूझकर कर्मचारियों के काम की अनदेखी कर रहे हैं। अधिकारियों से मांग की गई है कि अविलंब नए पद सृजित करवाने की डिमांड मुख्यालय भेजी जाए।
मुख्यालय शीघ्र ही वित्त विभाग हरियाणा से नए पद सृजित करवाए और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर जॉब सिक्योरिटी लेटर दे। एचएसवीपी जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 के जिला सचिव समेश कुमार और हरियाणा कौशल रोजगार निगम मंच के जिला प्रधान राकेश योगी ने किया।
धरने का नेतृत्व हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के प्रदेश महासचिव व हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मचारी मंच के प्रदेश चेयरमैन आरके नागर ने किया। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य कर्मचारियों और हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मचारी मंच के स्टाफ ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए।
रिटायर्ड कर्मचारी नेता राज सिंह शर्मा, विजेंद्र सिंह शर्मा, मंच के राज्य पदाधिकारी सुरेश कुमा, विजेंद्र रेवाल, आरके नागर ने सरकार से मांग की है कि पेंशन में बढ़ोतरी की जाए, कोविड समय की रोकी गई डीए और डीआर का एरियर दिया जाए। ट्रेन और प्राइवेट बसों में सीनियर सिटीजन का लाभ देकर किराये में रियायत दी जाए। परियोजना कर्मियों के वेतन बढ़ाकर उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
धरने में हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मचारी मंच के राज्य प्रधान टीनू मदान, एचयूडीए यूनियन 1266 के जिला कैशियर ध्रुव कुमार, राज्य उप प्रधान सुरेश रोहिल्ला, सलाहकार महेंद्र शर्मा, जोगेंद्र सिंह, राकेश चावरिया, जिला प्रेस सचिव सुनील चौहान, समय सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, अश्वनी शर्मा और अन्य भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed