सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   13-year-old boy died in road accident while eating momos

ईद से पहले टूटा गम का पहाड़: मोमोज खाने गए 13 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, बड़े भाई रेहान के साथ गया था अर्श

संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Mon, 09 Mar 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

आदर्श नगर निवासी सलीम टेलर का काम करते हैं। उनके तीन बेटे हैं। 16 वर्षीय रेहान, 13 वर्षीय अर्श व एक अन्य। पूरा परिवार ईद की तैयारियों में जुटा हुआ था। 

13-year-old boy died in road accident while eating momos
अर्श - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित आदर्श नगर में रहने वाले 13 वर्षीय नाबालिग की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। किशोर अपने बड़े भाई के साथ बाइक पर मोमोज खाने के लिए घर से निकला था। अज्ञात वाहन ने हादसे को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं बड़े भाई को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

Trending Videos
para_count-0
0

पिता सलीम हैं टेलर
आदर्श नगर निवासी सलीम टेलर का काम करते हैं। उनके तीन बेटे हैं। 16 वर्षीय रेहान, 13 वर्षीय अर्श व एक अन्य। पूरा परिवार ईद की तैयारियों में जुटा हुआ था। इस बीच रविवार रात करीब 9 बजे दोनों भाई बाइक पर सवार होकर मोमोज खाने के लिए वाईएमसीए फ्लाईओवर होते हुए बाटा चौक की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक वाईएमसीए फ्लाईओवर पर पहुंची। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों भाई हाईवे पर गिर गए। उन्होंने बताया कि बाइक रेहान चला रहा था, दोनों ने हेलमेट पहने हुए थे। वहीं बाइक के पीछे अर्श बैठा हुआ था। गिरने के बाद अर्श किसी अन्य वाहन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
1

रेहान का चल रहा इलाज
स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-7 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच कर अर्श के शव को एंबुलेंस के माध्यम से बीके अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं घायल रेहान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। सोमवार को पुलिस ने अर्श का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

वहीं पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सेक्टर-7 पुलिस चौकी ने एफआईआर दर्ज कर ली हैं। पुलिस के अनुसार अर्श बाइक को ठीक करने का काम सीख रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed