सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Super-100 results released, 109 students from the district selected

Faridabad News: सुपर-100 का रिजल्ट जारी, जिले के 109 विद्यार्थी चयनित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Super-100 results released, 109 students from the district selected
विज्ञापन
- 69 लड़के और 40 लड़कियों ने मारी बाजी
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सुपर-100 के लेवल-1 का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया। इसमें जिले के 109 विद्यार्थियों ने अपना स्थान लेवल-2 के लिए सुनिश्चित किया। इनमें 69 लड़के और 40 लड़कियां शामिल रहीं। लेवल-2 में चयन के बाद सभी विद्यार्थी बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि अपने आप को चयनित देखकर खुशी दो गुणा हो गई है। इस बार सबसे ज्यादा हिसार के 200 और पानीपत के 151 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।

बता दें कि लेवल-1 परीक्षा में पास विद्यार्थी दो अप्रैल को आयोजित होने वाली लेवल-2 की परीक्षा में शामिल होंगे। इसके बाद हरियाणा सुपर-100 के तहत करीब 600 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें से 400 विद्यार्थियों का कुरुक्षेत्र में आवासीय शैक्षणिक प्रशिक्षण के लिए चयन किया जाएगा, जबकि बाकी को वेटिंग लिस्ट में शामिल किया जाएगा। अगर कोई विद्यार्थी बीच में छोड़कर जाता है, तो उसकी जगह वेटिंग लिस्ट में शामिल विद्यार्थी का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed