सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   flight from Hyderabad could not land in Lucknow Due to fog had to be diverted to Delhi several flights delayed

UP News: धुंध के कारण हैदराबाद से आई फ्लाइट लखनऊ नहीं उतर सकी, दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा; कई उड़ानें घंटों लेट

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 11 Mar 2026 12:30 PM IST
विज्ञापन
सार

सुबह से धुंध के कारण हैदराबाद से आई फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी। उसे दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। वहीं कई उड़ानें घंटों देरी से रवाना हुईं। कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द रहीं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

flight from Hyderabad could not land in Lucknow Due to fog had to be diverted to Delhi several flights delayed
फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह से छाई धुंध के कारण विमानों का संचालन प्रभावित हुआ। सुबह हैदराबाद से लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान लखनऊ एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी। उसे दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। यही नहीं सुबह लखनऊ से जाने वाली कई उड़ानें घंटों देरी से रवाना हुईं। वहीं ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध के कारण खाड़ी देशों को आने-जाने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बुधवार को भी रद्द कर दी गईं। 

Trending Videos


एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि सुबह से छाई धुंध की वजह से लखनऊ एयरपोर्ट पर दृश्यता कम रही। इस कारण हैदराबाद से सुबह 8:05 बजे लखनऊ पहुंची इंडिगो की उड़ान (6ई 608) लखनऊ एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी। लो विजिबिलिटी के कारण एटीसी से विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। बाद में उसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सुबह 6:10 बजे लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 2108) करीब 1 घंटा देरी से और सुबह 6:15 बजे दम्माम जाने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 897) 9:05 बजे रवाना हुई। इसी तरह लखनऊ से सुबह 8:45 बजे बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 325) सवा घंटे बाद 10 बजे उड़ान भर सकी। 

उधर, ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के कारण अबूधाबी से सुबह 6:05 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय उड़ान (6ई 1416) को रद्द कर दिया गया। इसी तरह शारजाह से सुबह 7:05 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 1424) रद्द कर दी गई। 

इसके अलावा दम्माम से शाम 8 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6 ई 98) भी रद्द हुई। साथ ही लखनऊ से शाम को 8:35 बजे अबूधाबी जाने वाली इंडिगो की (उड़ान 6ई 1415) रद्द कर दी गई। इसी तरह रात 9 बजे दम्माम जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 97) और रात 10 बजे शारजाह जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 1423) भी रद्द कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed