सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Haryana relay team selection on March 15

Faridabad News: हरियाणा रिले टीम का चयन 15 मार्च को

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Haryana relay team selection on March 15
विज्ञापन
फरीदाबाद। 15 मार्च को पानीपत के सिवाह स्टेडियम में नेशनल ओपन रिले चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की रिले टीम का चयन होगा। इस ट्रायल प्रतियोगिता में फरीदाबाद के 15 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। बता दें कि जिले में महिला और पुरुष दोनों वर्गों में कुल मिलाकर दो सौ से अधिक रिले रेस के खिलाड़ी हैं। मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि 15 मार्च को होने वाले इन ट्रायलों में जिन भी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, वह सभी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की ओर से आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में 28 मार्च से भाग लेंगे। हरियाणा एथलेटिक्स के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि इसमें वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनके पास एएफआईयू आईडी होगी। जिन खिलाड़ियों की एएफआईयू आईडी नहीं बनी है, वे सभी खिलाड़ी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर यू आईडी नंबर प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed