सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar statement on Lalu Yadav rabri Devi in samriddhi Yatra araria Bihar news

Bihar CM : लालू-राबड़ी राज पर हमला करते समय सीएम नीतीश कुमार की जुबान फिसली; याद दिलाया वह वक्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ अररिया Published by: Aditya Anand Updated Wed, 11 Mar 2026 02:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर हमलावर हो गए। समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया में उन्होंने बहुत कुछ कह दिया।

Bihar CM Nitish Kumar statement on Lalu Yadav rabri Devi in samriddhi Yatra araria Bihar news
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का आज दूसरा दिन है। अररिया में जनसभा को संबोधित करने के उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे वह एक बार फिर से चर्चा में आ गए। उन्होंने  दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल को आड़े हाथों लिया। अपने संबोधन में उन्होंने बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि पहले के शासनकाल में महिलाओं के लिए कोई ठोस काम नहीं किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को यह अच्छी तरह याद रखना चाहिए कि पहले महिलाओं की स्थिति क्या थी। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि उस समय सात साल तक सत्ता में रहने के बाद भी महिलाओं के लिए कोई विशेष पहल नहीं की गई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “जब पद से हटे तो अपनी हीं बेटी को आगे कर दिया, लेकिन राज्य की महिलाओं के लिए कोई ठोस काम नहीं हुआ।

Trending Videos


मुख्यमंत्री ने अपने शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए। उन्होंने बताया कि बिहार में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया, जिससे बड़ी संख्या में महिलाएं प्रशासनिक और अन्य सेवाओं में आईं। इसके अलावा पंचायतों और स्थानीय निकायों में भी महिलाओं को व्यापक भागीदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


'हमने कानून का राज स्थापित किया'
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को जब उनकी सरकार बनी थी, तब राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी खराब थी और अपराध का माहौल था। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कानून का राज स्थापित किया और राज्य को विकास की राह पर आगे बढ़ाया। उन्होंने दावा किया कि आज बिहार में सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है।
Bihar News: समृद्धि यात्रा के तहत अररिया पहुंचे मुख्यमंत्री, 545 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

अररियावासियों को 545.89 करोड़ रुपये की सौगात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले में लगभग 545.89 करोड़ रुपये की 68 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें करीब 330.60 करोड़ रुपये की छह योजनाओं का शिलान्यास तथा 157.16 करोड़ रुपये की 60 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। इन परियोजनाओं में सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, सरकारी भवनों का निर्माण, पेयजल आपूर्ति और अन्य आधारभूत ढांचा से जुड़ी योजनाएं प्रमुख हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed