Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Bihar CM Nitish Kumar launches projects worth ₹545 crore during Samriddhi Yatra in Araria
{"_id":"69b11498d5ffcf63230ea10e","slug":"bihar-cm-nitish-kumar-launches-projects-worth-rs545-crore-during-samriddhi-yatra-in-araria-purnea-news-c-1-1-noi1479-4036661-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar News: समृद्धि यात्रा के तहत अररिया पहुंचे मुख्यमंत्री, 545 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: समृद्धि यात्रा के तहत अररिया पहुंचे मुख्यमंत्री, 545 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 12:59 PM IST
Link Copied
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को अपनी समृद्धि यात्रा के तहत अररिया पहुंचे। सुबह करीब 10:45 बजे उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन मैदान में उतरा, जहां जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
जिले को दी 545 करोड़ की सौगात
इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में लगभग 545.89 करोड़ रुपये की 68 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें करीब 330.60 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास तथा 157.16 करोड़ रुपये की 60 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। इन परियोजनाओं में सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, सरकारी भवनों का निर्माण, पेयजल आपूर्ति और अन्य आधारभूत ढांचा से जुड़ी योजनाएं प्रमुख हैं।
'हमने कानून का राज स्थापित किया'
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को जब उनकी सरकार बनी थी, तब राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी खराब थी और अपराध का माहौल था। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कानून का राज स्थापित किया और राज्य को विकास की राह पर आगे बढ़ाया। उन्होंने दावा किया कि आज बिहार में सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है।
महिलाओं के लिए किए गए कामों का किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जीविका समूहों को मजबूत किया है, जिससे लाखों महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं। साथ ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की जा रही हैं और विकास योजनाओं को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।
स्टॉलों का किया निरीक्षण
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी भी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि आम जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा, मंत्री लेशी सिंह पूर्व मंत्री नीरज कुमार बब्लू, भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष पटेल, नरपतगंज के विधायक दिव्यांशी यादव, जदयू नेता शगुफ्ता अजीम सहित कई जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।