सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Rajya Sabha election IIP chief IP Gupta claims victory of RJD candidate AD Singh 45 MLA are in touch

Rajya Sabha Election: आईपी गुप्ता के दावे से NDA में टेंशन, नीतीश-चिराग के विधायकों के बारे में क्या कहा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Wed, 11 Mar 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार

आईआईपी पार्टी के प्रमुख आईपी गुप्ता ने कहा कि महागठबंधन के पास 41 नहीं 45 विधायकों का समर्थन है। उनके इस बयान से सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला... 

Rajya Sabha election IIP chief IP Gupta claims victory of RJD candidate AD Singh 45 MLA are in touch
आईपी गुप्ता ने तेजस्वी यादव व अन्य नेताओं के साथ मीटिंग करने के बाद बयान दिया। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार

महागठबंधन हर हाल में राज्यसभा की पांचवी सीट पर अपने उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह को विजयी बनाना चाहता है। मंगलवार को तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर महागठबंधन के सभी विधायकों को एकजुट किया। बातचीत हुई। राज्यसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने सारी बातें स्पष्ट कर दी। इसके बाद महागठबंधन के सहयोगी घटक दल के प्रमुख इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता उर्फ आईपी गुप्ता ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिसने राष्ट्रीय जनतांत्रिग गठबंधन में टेंशन बढ़ा दी। आईपी गुप्ता ने कहा कि महागठबंधन के उम्मीदवार एडी सिंह की जीत तय है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सभी विधायकों के अलावा एआईएमआईएम के पांच और बसपा के एक विधायक हमारे उम्मीदवार को समर्थन दे रहे हैं। तेजस्वी यादव ने एआईएमआईएम से बातचीत कर ली है। 

Trending Videos


 45 विधायक एडी सिंह को अपना समर्थन दे रहे हैं
इंडियन इनक्लूसिव पार्टी के प्रमुख आईपी गुप्ता ने कहा कि राज्यसभा चुनाव केवल एक सीट का मामला नहीं है। यह बिहार की राजनीति की दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव है। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन को अपेक्षा से अधिक समर्थन मिल रहा है। 45 विधायक एडी सिंह को अपना समर्थन दे रहे हैं। इसमें महागठबंधन के 35, एआईएमआईएम के पांच, बसपा के एक और बाकी जदयू और लोजपा (राम) के विधायक हैं। आईपी गुप्ता ने दावा कि एनडीए के कुछ ऐसे विधायक संपर्क में हैं, जो अंदर से महागठबंधन के उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : राज्यसभा की जीत पर मंडरा रहा खतरा, तेजस्वी की बैठक में नहीं शामिल हुए ओवैसी और मायावती के विधायक

महागठबंधन के विधायकों के साथ मीटिंग की तेजस्वी ने
दरअसल, एक दिन पहले तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर महागठबंधन के विधायकों के साथ मीटिंग की थी। यह मीटिंग तीन घंटे तक चली गई। इसमें एआईएमआईएम और बसपा को बुलाने की भी बात सामने आई थी। लेकिन, इन दोनों पार्टी के विधायक नहीं आए। इसके बाद बसपा विधायक ने कहा कि उन्हें नहीं बुलाया गया था। इधर, राजद के दो और कांग्रेस के तीन विधायक गायब दिखे। इससे सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार गर्म हो गया। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed