सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Five officers Resignation accepted Bihar Revenue Service Patna Bihar News

Bihar : बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों का त्यागपत्र स्वीकृत, तीन महिला सहित पांच अधिकारी हैं शामिल

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Tue, 10 Mar 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : बिहार राजस्व सेवा के पाँच अधिकारियों ने त्यागपत्र दे दिया जिसे आज डिप्टी सीएम ने स्वीकार कर लिया है। संबंधित जिलों के डीएम ने इसकी अनुशंसा की थी। उन पदाधिकारियों में तीन महिला और दो पुरुष अधिकारी शामिल हैं।

Five officers Resignation accepted Bihar Revenue Service Patna Bihar News
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में प्रशासनिक निर्णय के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार राजस्व सेवा के पाँच अधिकारियों के त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है। डीएम ने इसकी अनुशंसा की थी। इन अधिकारियों के त्यागपत्र को उनके द्वारा दिए गए आवेदन की तिथि से प्रभावी मानते हुए स्वीकार किया है।

Trending Videos
para_count-0

para_count-1 para_count-1 para_count-1 यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : निशांत को मिलने वाली जिम्मेदारी के सवाल पर पार्टी खामोश, विपक्ष ने कहा- जब थोपना ही है तो... para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन

para_count-2 para_count-2 para_count-2
para_count-2 para_count-2 para_count-2 बताया जा रहा है कि जिन अधिकारियों के त्यागपत्र स्वीकार किए गए हैं, उनमें वैशाली जिले के गोरौल अंचल के तत्कालीन अंचलाधिकारी अंशु कुमार हैं। उनका त्यागपत्र 19 दिसंबर 2025 के प्रभाव से स्वीकार किया गया है। वहीं रोहतास जिले के बिक्रमगंज के राजस्व अधिकारी रहे राजन कुमार का त्यागपत्र 26 जून 2025 के प्रभाव से स्वीकृत किया गया है। para_count-2
para_count-3
para_count-3 para_count-3 यह खबर भी पढ़ें-Bihar Bhumi: विजय सिन्हा ने बता दी मियाद, सीधा निर्देश- 13 मार्च तक यह काम कर लें, समीक्षा में गलती न पकड़ाए para_count-3
para_count-4
para_count-4 para_count-4
para_count-4 para_count-4 para_count-4 इसी प्रकार सारण जिले के परसा की राजस्व अधिकारी रहीं शिवांगी पांडेय का त्यागपत्र 7 मई 2025 से प्रभावी माना गया है। रोहतास जिले के राजपुर की तत्कालीन अंचलाधिकारी अंकिता वर्मा का त्यागपत्र 27 अगस्त 2024 के प्रभाव से स्वीकार किया गया है। इसके अतिरिक्त हाजीपुर सदर की राजस्व अधिकारी रहीं स्मृति कुमारी का त्यागपत्र 20 अगस्त 2025 के प्रभाव से स्वीकृत किया गया है। यह निर्णय संबंधित जिलों के द्वारा भेजी गई अनुशंसाओं और संबंधित प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद लिया गया है। इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है। para_count-4
para_count-5 para_count-5 para_count-5
para_count-5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed