सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Medical student suicide in Ghaziabad four-minute video recorded before her hanging diary was recovered

UP: 'मैं तुम्हारी पत्नी के पैर की जूती बनकर रह लेती', चार मिनट का वीडियो बना छात्रा ने दी जान; डायरी में दर्द

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 11 Mar 2026 02:59 PM IST
विज्ञापन
सार

गाजियाबाद में मेडिकल छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा ने फांसी लगाने से पहले चार मिनट की वीडियो बनाई। पुलिस ने घटनास्थल से डायरी बरामद की है। छात्रा नोएडा की नामचीन यूनिवर्सिटी में फिजियोथेरेपी कोर्स कर रही थी।

Medical student suicide in Ghaziabad four-minute video recorded before her hanging diary was recovered
ghaziabad suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ विहार की वृंदावन सोसायटी में किराए के फ्लैट में रहने वाली मेडिकल की छात्रा का फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद फोरेंसिक टीम और पुलिस ने छात्रा के कमरे का दरवाजा तोड़ा और उसे फंदे से उतारा।
Trending Videos


छात्रा के मोबाइल से एक वीडियो मिला है। जबकि कमरे डायरी बरामद की है। छात्रा दोस्त की शादी से आहत थी और उसने फंदा लगाने के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराया है। छात्रा नोएडा के नामचीन यूनिवर्सिटी से फीजियोथेरेपी की सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल रूप से मुजफ्फरनगर के थाना खतौली के गांव समौली की रहने वाली आरती (25) ने सोमवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को आरती के मोबाइल फोन से एक वीडियो मिला है। पुलिस ने बताया कि यह वीडियो छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले बनाया।

इसमें छात्रा ने फंदा लगाने के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि फैसला उसका है। पहले परिजनों ने ठुकराया और अब प्यार ने। एक दोस्त के साथ जिंदगी भर साथ रहने का सपना संजोया था, लेकिन उसने भी किसी अन्य से शादी कर ली। 

 

ऐसे में वह जीवन से हार गई है और फंदा लगाकर जान दे रही है। इसकी जिम्मेदार वह खुद है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 

 

'मैं तुम्हारी पत्नी के पैर की जूती बनकर रह लेती'
पुलिस को कमरे से मिली डायरी में छात्रा ने लिखा है कि दोस्त तेरा और मेरा रिश्ता विश्वास पर टिका था। जब से मैंने तुम्हें तुम्हारी पत्नी के साथ देखा है, मैं सदमे में हूं। तुमने जब से मुझे बोला है मेरा बुखार भी नहीं उतर रहा। मुझे तुम पर पूरा विश्वास था।
 

लिखा कि मैंने जिंदगी में काफी कुछ सहा है। पहले अपनों ने मुझे छोड़ दिया, फिर प्यार ने अब तो आखिरी उम्मीद तुम ही थे। मैं तो तुम्हारी पत्नी के पैर की जूती बनकर ही रह लेती, पर अब क्या करूं।

11 कॉल, 23 चैट्स मैसेज
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार रात 10 बजे से देर रात तक एक मोबाइन नंबर से करीब 11 कॉल आई। कुछ रिसीव हुई और बाद में कॉल रिसीव नहीं हुई। मोबाइल पर चैट्स भी बरामद हुई हैं। जिसमें प्यार में छले जाने की बातें की गई।

 

रात दो बजे कमरे पर पहुंचे दोस्त
सोमवार की रात आरती के साथ क्लब में काम करने वाला दोस्त उनके कमरे पर पहुंचा। जहां उसने आरती का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। उसने पुलिस को कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो आरती का शव फंदे पर लटका था। मौके पर फारेंसिक टीम बुलाई गई। टीम ने कमरे से कुछ अहम दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं।

मेडिकल छात्रा ने अपने ही कमरे में आत्महत्या की है। उनके मोबाइल से एक वीडियो मिली है। जबकि कमरे से डायरी बरामद हुई है। शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।- उपासना पांडेय, एसीपी नगर कोतवाली
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed