{"_id":"6a73a4e90adcd824b80ff0b1","slug":"gohana-players-dominate-the-state-level-competition-sonipat-news-c-17-rtk1052-899421-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोहाना के खिलाड़ियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोहाना के खिलाड़ियों का दबदबा
विज्ञापन
05जेएनडी 24: दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के साथ आयोजक। स्रोत: कोच
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। गोपाल विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन एथलेटिक्स स्पर्धाएं हुईं। प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दौड़, शॉटपुट, लॉन्ग जंप और वॉकिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में गीता विद्या मंदिर, गोहाना और एमएमवी गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। मेजबान जींद और उचाना के खिलाड़ियों ने भी कई स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। अंडर-19 शॉटपुट में जींद की गजल और अंडर-17 वर्ग में उचाना मंडी की ईशु विजेता रहीं। 400 मीटर दौड़ में कुरुक्षेत्र, बहुअकबरपुर, रोहतक और गोहाना के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ में गोहाना, बुद्धखेड़ा, नूंह, कालांवाली, कुरुक्षेत्र और उचाना कला के खिलाड़ी विजेता बने। 1500 मीटर दौड़ में गोहाना, उचाना कला और कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। वॉकिंग स्पर्धा में आरजू, मंजीत और यश ने प्रथम स्थान हासिल किया। लॉन्ग जंप में गोहाना की अवनी, ध्रुव और जींद की प्रीति ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
उत्तर क्षेत्र हैंडबॉल प्रमुख राजेंद्र सैनी ने खिलाड़ियों को खेल भावना से भाग लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीत-हार के साथ अनुशासन, मेहनत और बेहतर प्रदर्शन ही खिलाड़ी की पहचान है। विद्यालय के प्राचार्य अजय कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन वीरवार को होगा। ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने का अवसर देती हैं।