{"_id":"69ba9578e0517473cf0ef82b","slug":"gvm-students-secured-top-five-positions-in-the-geography-honours-examination-results-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151078-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ज्योग्राफी ऑनर्स के परीक्षा परिणाम में विवि के टॉप पांच स्थान पर जीवीएम की छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ज्योग्राफी ऑनर्स के परीक्षा परिणाम में विवि के टॉप पांच स्थान पर जीवीएम की छात्राएं
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में आने वाली जीवीएम की छात्राएं प्राचार्य व प्राध्यापिकाओं के साथ।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की ओर से वर्ष 2024-25 के घोषित बीए ज्योग्राफी ऑनर्स अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम में जीवीएम गर्ल्स काॅलेज की छात्रा दिव्या ने यूनिवर्सिटी टॉप किया गया है। दिव्या ने 87.91 प्रतिशत अंंक हासिल किए हैं। दिव्या सहित जीवीएम की सात छात्राओं ने विश्वविद्यालय की टॉप-20 सूची में जगह बनाई है।
बीए ज्योग्राफी ऑनर्स की प्राध्यापिका शिवानी ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर पहले पांच स्थान पर जीवीएम की छात्राएं हैं। दिव्या के अलावा नैंसी 85.00 प्रतिशत अंक के साथ विश्वविद्यालय स्तर पर दूसरा, हिमांशी ने 83.95 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
इसके अलावा अन्नू ने 82.45 प्रतिशत अंक के साथ विश्वविद्यालय स्तर पर चौथा तथा टीना ने 82.04 प्रतिशत अंक लेकर विवि स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया है। खुशी ने 78.95 प्रतिशत अंक के साथ 17वां और काजल ने 78.54 प्रतिशत अंक के साथ विश्वविद्यालय स्तर पर 20वां स्थान प्राप्त किया।
टॉप-20 सूची में शामिल छात्राओं का प्राचार्य के नेतृत्व में कॉलेज में अभिनंदन किया गया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष केसी नैन, प्राध्यापिका डॉ. पिंकी, कविता, मनीषा, शिवानी, डॉ. मनीषा और संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने बधाई दी।
Trending Videos