{"_id":"697ee797badae98a4d083e9e","slug":"haryana-weather-weather-changed-dramatically-at-midnight-with-hailstorms-and-light-rain-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: आधी रात को बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि के साथ बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: आधी रात को बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि के साथ बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा में ओलावृष्टि के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। विशेषकर सब्जी उत्पादकों और सरसों की फसल उगा रहे किसानों को नुकसान की आशंका सता रही है। खेतों में खड़ी सरसों की फसल पर ओलों के गिरने से फूल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है
ओलावृष्टि
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
आधी रात को अचानक बदले मौसम ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे राई क्षेत्र में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। इसके साथ ही गरज के साथ हल्की बारिश भी हुई। देर रात से ही जिले भर में रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, जिससे ठंड में एक बार फिर इजाफा महसूस किया जा रहा है।
Trending Videos
देर रात हुई ओलावृष्टि के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। विशेषकर सब्जी उत्पादकों और सरसों की फसल उगा रहे किसानों को नुकसान की आशंका सता रही है। खेतों में खड़ी सरसों की फसल पर ओलों के गिरने से फूल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है, वहीं सब्जियों की फसल भी प्रभावित हो सकती है। खासकर आलू में ओलावृष्टि से नुकसान हो सकताहै।
विज्ञापन
विज्ञापन
#WATCH | Haryana's Karnal wakes up to a hailstorm pic.twitter.com/z0Oifnql7L— ANI (@ANI) February 1, 2026
हालांकि मौसम में आई ठंडक को गेहूं की फसल के लिए लाभकारी माना जा रहा है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र के अनुसार तापमान में गिरावट से गेहूं की बढ़वार बेहतर होगी। इससे उत्पादन पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। फिलहाल मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
