{"_id":"6a0f07c07491c3b34808f431","slug":"hearing-the-sdos-argument-the-sdm-said-the-system-has-been-ruined-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154329-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एसडीओ का तर्क सुन एसडीएम बोले-व्यवस्था का भट्ठा बैठा दिया है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एसडीओ का तर्क सुन एसडीएम बोले-व्यवस्था का भट्ठा बैठा दिया है
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 21 May 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा स्थित कार्यालय में लगे समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते एसडीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। एसडीएम अमित कुमार की नेतृत्व में वीरवार को खरखौदा उपमंडल में समाधान शिविर लगाया गया है। इसमें तुर्कपुर के ग्रामीण बिजली की समस्या को लेकर पहुंचे। इस पर एसडीएम ने बिजली निगम के एसडीओ को समस्या का समाधान करने के लिए कहा।
समाधान शिविर में ज्यादातर शिकायतें बिजली को लेकर ही आईं। शहर के रहने वाले सुभाष ने कहा कि अब तक उनका औसत बिल दो सौ से सवा दो सौ यूनिट का आया करता था। इस बार उन्हें 6 हजार यूनिट का 45 हजार रुपये बिल भेज दिया गया है। इसे बिजली निगम ठीक नहीं कर रहा है।
सुभाष ने आरोप लगाया कि बिजली निगम इसे ठीक करने के बजाय राशि को किस्तों में भरने के लिए कह रहा है। जब एसडीओ ने कहा कि यह रीडिंग लेने वालों की गलती हो सकती है। यह सुनकर एसडीएम भड़क गए और बोले कि आप लोगों ने व्यवस्था का भट्ठा बैठा दिया है।
विज्ञापन
लोग इस व्यवस्था के कारण धक्के खा रहे हैं। सभी को इस मामलों में पेश करो। इस दौरान छह शिकायतें दर्ज की गईं। एसडीएम ने सभी का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर तहसीलदार बिजेंद्र नांदल, नायब तहसीलदार अचिन कुमार मौजूद रहे।

Trending Videos