सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother-in-law murdered in revenge for a slap

साढ़ू बना कातिल: बेइज्जती का लिया खूनी बदला, पाइपलाइन के नीचे दफन था राज; पुलिस ने ऐसे खोला मर्डर मिस्ट्री

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 21 May 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 13 मई की सुबह पुलिस को बुराड़ी मेट्रो स्टेशन के पास पाइप लाइन के नीचे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। भीड़ लगी देखकर एक महिला ने मृतक की शिनाख्त अपने देवर राजा कुमार के रूप में की। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे।

Brother-in-law murdered in revenge for a slap
हत्यारोपी जितेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महज थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए एक शख्स ने अपने साढ़ू की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को दिल्ली जलबोर्ड की गहरी पाइप लाइन के नीचे छिपा दिया। हत्या के तीन दिन बाद मृतक राजा कुमार (40) की लाश बुरी तरह सड़ी-गली हालत में बरामद हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।

Trending Videos


वारदात में इस्तेमाल पत्थर, स्कूटी और कपड़े बरामद
छानबीन हुई तो पता चला कि राजा कुमार का साढ़ू ही 10 मई की रात को उसे अपने साथ ले गया था। वारदात के बाद वह फरार भी हो गया। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी जितेंद्र कुमार (30) को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पत्थर, स्कूटी व वारदात के समय पहने कपड़े भी बरामद कर लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप लाइन के नीचे मिली राजा की लाश
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 13 मई की सुबह पुलिस को बुराड़ी मेट्रो स्टेशन के पास पाइप लाइन के नीचे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। भीड़ लगी देखकर एक महिला ने मृतक की शिनाख्त अपने देवर राजा कुमार के रूप में की। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे। साफ था कि उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाया गया है।

विज्ञापन

पत्नी ने लिखवाई थी 11 मई को रिपोर्ट
मामले की जांच के लिए इंस्पेक्टर अमित कुमार, एसआई सरताज खान व अन्यों की टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पता चला कि राजा कुमार परिवार के साथ हरदेव नगर, झड़ौदा माजरा में रहता था। इसके परिवार में पत्नी बबीता व बच्चे हैं। बबीता ने 11 मई को वजीराबाद थाने में पति राजा की गुमशुदगी लिखवाई हुई थी।

पत्नी ने जताया था जीजा पर शक
बबीता ने अपने जीजा जितेंद्र पर पति को अगवा करने का शक जाहिर किया था। पुलिस की टीम बबीता के पास पहुंची। बबीता ने बताया कि उसकी छोटी बहन सपना का पति जितेंद्र से अक्सर विवाद रहता है। वह झगड़े के बाद उसके यहां रहने के लिए आ जाती है। पिछले करीब एक माह से सपना अपनी बहन बबीता के यहां रह रही थी।

राजा ने जितेंद्र को मारे थे थप्पड़
10 मई को जितेंद्र सपना से मिलने के लिए बबीता के घर आया और पत्नी से बदसलूकी करने लगा। इस बात पर नाराज होकर राजा ने जितेंद्र को थप्पड़ मार दिया। इस बात पर आरोपी आग बबूला हो गया। उसने उस समय शांत होने और माफी मांगने का नाटक किया। बाद में वह शराब पीने की बात कर राजा को अपने साथ स्कूटी पर बिठाकर ले गया।

जितेंद्र ने कबुल किया जुर्म
पाइप लाइन के पास दोनों ने शराब पी। बाद में जितेंद्र ने उसकी हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू। जांच के बाद आरोपी जितेंद्र को गौशाला, सीसी रोड, बुराड़ी से गिरफ्तार कर लिया गया। उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed