सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man falls from fourth floor under suspicious circumstances, dies

Delhi NCR News: चौथी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरा युवक, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- गाजीपुर स्थित घड़ौली गांव की घटना, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल जारी

- पत्नी से चल रहा था विवाद, पत्नी अपनी बहन के घर रह रही थी, बुधवार को ही युवक आया था बंगलूरू से दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में चौथी मंजिल से गिरकर एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद अशरफ (29) के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार दोपहर के समय उसका शव बिल्डिंग की पार्किंग में मिला। जांच में पता चला कि अशरफ ऊपर से नीचे गिरा है।
शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि अशरफ का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। इस कारण पत्नी अपनी बहन के घर रह रही थी। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि अशरफ हादसे का शिकार हुआ या उसने खुद चौथी मंजिल से छलांग लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि खून से लथपथ एक युवक शिव मंदिर चौक, घड़ौली गांव, गाजीपुर में एक मकान की पार्किंग में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

पुलिस को पता चला कि अशरफ पेशे से दर्जी है। कुछ समय तक वह बंगलूरू में था। बाद में वह वहां से दिल्ली अपने पिता मोहम्म्द आलमगीर व मां के पास आ गया था। विवाद के बाद पत्नी घड़ौली में ही अपनी बहन के घर रह रही थी। अशरफ ने नोएडा की एक कंपनी में नौकरी शुरू की थी। बताया जा रहा है कि उसे शराब पीने की लत थी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बुधवार देर रात तक उसने शराब पी। उसके बाद बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed