सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother and son brutally murdered with a knife after entering their house in Govindpuri

Delhi NCR News: गोविंदपुरी में घर में घुसकर चाकू से मां-बेटे की बेरहमी से हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बंदायू, यूपी के लिए उपयोगी।

-दक्षिण-पूर्वी जिले में रात 10 बजे के बाद हुई थी घटना, घर से नकदी व गहने भी गायब
-पति घर आया तो उसने पुलिस को किया फोन, लूटपाट का संदेह, मौके से कुछ रकम भी मिली
- पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग, मौके पर लगे चार सीसीटीवी थे खराब
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी जिले के गोविंदपुरी थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना के तहत मां शारदा साहू (38) और बेटा खुशहाल (13) की बुधवार देर रात बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए हैं। मां के शरीर पर चाकू से 10 से ज्यादा व बेटे के शरीर पर 8 से ज्यादा चाकू के घाव मिले हैं। घर से नकदी व गहने गायब हैं। ऐसे में पुलिस लूटपाट के लिए हत्या की आशंका जता रही है। हालांकि पुलिस को घटनास्थल से एक से डेढ़ लाख रुपये नकद भी मिले हैं। पुलिस सभी एंगल से इस दोहरे हत्याकांड की जांच कर रही है।
दक्षिण-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हेमंत तिवारी ने बताया घटना की सूचना रात एक बजकर 11 मिनट पर मिली। फल व सब्जियां बेचने का काम करने वाले शिकायतकर्ता उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला स्थित ग्राम अडौली, पोस्ट उजियानी निवासी विष्णु साहू रात करीब साढ़े 12 बजे जब घर पहुंचे तो मेन गेट बाहर से बंद मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर उनके होश उड़ गए। पत्नी शारदा और बेटे खुशाल का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। उनके शरीर पर चाकू से काफी निशान थे और दोनाें की मौके पर मौत हो चुकी थी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घर की अलमारियों से कुछ नकदी और आभूषण गायब थे। ऐसे में अंदेशा है कि लूटपाट के मकसद से हत्या की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने और साक्ष्य जुटाने के लिए अपराध शाखा व फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया। पुलिस ने हत्या और लूटपाट आदि धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान व उनको पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले छुड़ाई थी दो कमेटियां : विष्णु के भाई दिनेश ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके भाई विष्णु ने पांच-पांच लाख रुपये की दो कमेटियां छुड़ाई थीं। आरोपी भाई की पत्नी व बेटे की हत्या कर घर से नकदी व गहने ले गए। हालांकि देर रात तक पुलिस आरोपियों को न तो सुराग जुटा पाई थी और न ही दोहरे हत्याकांड की वजह को पता लगा पाई थी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर बृहस्पतिवार दोपहर को परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन
Trending Videos

तेज आवाज में टीवी चल रही थी : विष्णु जब घर पहुंचा तो अंदर लाइट जल रही थी और टीवी चल रही थी। थोड़ी देर बाद उन्होंने पाया कि दरवाजे पर तो बाहर कुंडी लगी है। कुंडी खोलकर वे अंदर गए। किचन में पत्नी व बेटे का शव खून से लथपथ शव देख सन्न रह गए। गोविंदपुरी में ही गली नंबर 12 में रहने वाली बड़ी बहन गुड़िया को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
किचन में खाना बनाने की थी तैयारी : रिश्तेदार ब्रह्मानंद व प्रेम पाल के मुताबिक बेटा खुशहाल रात 10 बजे तक संगम विहार में रहने वाले अपने चचेरे भाई के साथ ऑनलाइन गेम खेल रहा था। किचन में शारदा ने कढ़ी बनाने के लिए बेसन घोल रखा था। स्वजन और रिश्तेदारों ने रात 10 से 11 बजे के बीच घटना होने की आशंका जताई है।
बेटे को गोद लिया था : भाई दिनेश ने बताया कि विष्णु की पहली पत्नी की करंट लगने से 2002 में मौत हो गई थी। उसके बाद विष्णु ने शारदा से शादी की थी। शादी के बाद बच्चा नहीं हुआ तो विष्णु ने संगम विहार में रहने वाले अपने भाई दिनेश के बेटे को गोद लिया था। उसके बाद विष्णु ने उसका नाम खुशहाल रखा था। 12 वर्ष का खुशाल सातवीं कक्षा में पढ़ता था। वह घर से कम ही निकलता था। शाम के समय वह साइकिल चलाने निकलता था।
सीसीटीवी खराब पड़े हुए हैं : स्थानीय निवासियों के मुताबिक घर के आसपास गली नंबर नौ व 10 में लगे पांच कैमरों में से चार खराब हैं। विष्णु पिछले 12 वर्ष से गली नंबर 10 में रह रहा है। इन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग रहा है। पुलिस गोविंदपुरी की गलियों में प्रवेश करने वाले प्रवेश मार्गो पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article