{"_id":"6a2ffc8d8c3ee76f010fe664","slug":"crane-runs-over-man-crossing-the-road-he-is-in-critical-condition-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-141068-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: क्रेन ने सड़क पार कर रहे शख्स को कुचला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: क्रेन ने सड़क पार कर रहे शख्स को कुचला, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में क्रेन ने 55 साल के प्रदीप को जबरदस्त रूप से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्रेन समेत भाग रहे चालक अर्जुन को लोगों ने पकड़ लिया। क्रेन चालक घायल प्रदीप को लेकर अस्पताल गया और उसे भर्ती कराने के बाद वहां से भाग गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस क्रेन जब्त कर चालक की तलाश कर रही है।
जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार भूतों वाली गली, नांगलोई निवासी प्रदीप ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि 13 जून की शाम वह कैंप नंबर चार उद्योग नगर ज्वालापुरी घूमने के लिए आया था। शाम पांच बजे वह अपने घर जाने के लिए वह सड़क पार कर रहे थे, तभी एक क्रेन तेज रफ्तार से आई और उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही प्रदीप सड़क पर गिर गए और क्रेन का पहिया उनके बाये पैर पर चढ़ गया। जिससे बांये पैर का पंजा और पैर कुचल गया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।