सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teachers will prepare study material for Class 12 students of the Correspondence School

Delhi NCR News: पत्राचार विद्यालय के 12वीं के छात्रों की पाठ्य सामग्री तैयार करेंगे शिक्षक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- छात्रों के लिए अध्याय वार नोट्स, महत्वपूर्ण प्रश्न, असाइनमेंट, मॉडल पेपर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू


- पत्राचार विद्यालय को पाठ्य सामग्री तैयार करके 15 जुलाई तक देनी है

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले पत्राचार विद्यालय के 12वीं के छात्रों के लिए अध्ययन सामग्री (पाठ्य सामग्री) सरकारी स्कूलों के शिक्षक तैयार करेंगे। बीते सप्ताह एनआईओएस पाठ्यक्रम आधारित विषयवार सपोर्ट मैटेरियल तैयार करने के लिए पत्राचार विद्यालय ने सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों, उप-प्रधानाचार्यों तथा नियमित एवं अतिथि शिक्षकों से आवेदन मांगे थे। इसके जरिए पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए टीमों का चयन किया गया है।

चयनित टीमों की ओर से विद्यार्थियों के लिए अध्याय वार नोट्स, महत्वपूर्ण प्रश्न, असाइनमेंट, मॉडल पेपर, उत्तर लिखने संबंधी मार्गदर्शन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षकों को इन्हें तैयार कर जमा कराने के लिए 15 जुलाई तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक विषय के लिए एक प्राचार्य अथवा उप-प्रधानाचार्य को टीम लीडर तथा चार विषय शिक्षकों और एक आईटी-डाटा एंट्री ऑपरेटर को टीम सदस्य के रूप में नामित किया गया है। यह अध्ययन सामग्री हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम में गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, लेखा एवं शारीरिक शिक्षा सहित विभिन्न विषयों के लिए तैयार की जाएगी। सामग्री को संपादित और अंतिम रूप 11 से 14 जुलाई तक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed