फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Honorarium for sports nursery coaches to be doubled.

Sonipat News: खेल नर्सरी प्रशिक्षकों का मानदेय होगा दोगुना

Wed, 15 Jul 2026 06:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 15 Jul 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
Honorarium for sports nursery coaches to be doubled.
फोटो :: सोनीपत के गांव कोहला स्थित कबड्डी अकादमी में अभ्यास करते खिलाड़ी। स्रोत प्रशिक्षक
सोनीपत। सरकार ने प्रदेश की खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे प्रशिक्षकों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने अपने संकल्प पत्र-2024 में की गई घोषणा को लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। खेल विभाग ने सभी जिलों से प्रशिक्षकों का विस्तृत ब्योरा तलब कर लिया है।
विज्ञापन

प्रक्रिया पूरी होने के बाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनआईएस) प्रशिक्षकों और अन्य योग्य प्रशिक्षकों के मानदेय में दोगुनी वृद्धि होगी। इस फैसले से सोनीपत जिले के 61 प्रशिक्षकों को सीधा लाभ मिलेगा। खेल विभाग पंचकूला ने जिला खेल अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

उन्हें सरकारी और निजी खेल नर्सरियों में कार्यरत प्रशिक्षकों का सत्यापित विवरण दो दिन के भीतर उपलब्ध कराना होगा। इस जानकारी के आधार पर मानदेय वृद्धि संबंधी प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की घोषणा के अनुसार, एनआईएस प्रशिक्षकों का मासिक मानदेय 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया जाएगा। अन्य निर्धारित योग्यता वाले प्रशिक्षकों का मानदेय 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 40 हजार रुपये प्रतिमाह होगा।
सोनीपत में खेल नर्सरियों की स्थिति

सोनीपत जिले में वर्तमान में 35 सरकारी और 61 निजी खेल नर्सरियां संचालित हैं। इन नर्सरियों में करीब 10 में एनआईएस प्रशिक्षक कार्यरत हैं। शेष नर्सरियों में अन्य योग्य प्रशिक्षक विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। खेल प्रशिक्षक लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
मानदेय वृद्धि से लाभ और क्रियान्वयन

सरकार के इस निर्णय से प्रशिक्षकों का आर्थिक संबल मजबूत होगा और उनका मनोबल भी बढ़ेगा। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर मानदेय से प्रशिक्षकों का प्रदर्शन अधिक प्रभावी होगा। इसका सीधा लाभ प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं को मिलेगा।

जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रशिक्षकों का विवरण तैयार कर मुख्यालय भेजा जा रहा है। मानदेय वृद्धि संबंधी आदेश लागू होते ही पात्र प्रशिक्षकों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed