Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sonipat: Mission Admission: Document verification and physical efficiency test conducted for 500 candidates.
{"_id":"6a576df61be931913500fc43","slug":"video-sonipat-mission-admission-document-verification-and-physical-efficiency-test-conducted-for-500-candidates-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: मिशन एडमिशन: 500 अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: मिशन एडमिशन: 500 अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित
हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में खेल उपलब्धियों को मेरिट में विशेष वेटेज, राष्ट्रीय पदक विजेताओं को शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। दो दिन में करीब 500 अभ्यर्थियों ने विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भाग लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन पारदर्शी एवं खिलाड़ी-केंद्रित व्यवस्था के तहत प्रवेश प्रक्रिया संचालित कर रहा है, जिसमें खिलाड़ियों की उपलब्धियों को विशेष महत्व दिया जा रहा है।
प्रवेश प्रक्रिया के पहले दिन बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बीपीईएस) पाठ्यक्रम के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। दूसरे दिन मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (एमपीईएस), एमएससी और बीएससी स्पोर्ट्स साइंस के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन व शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न कराई गई।
विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की खेल उपलब्धियों के आधार पर निर्धारित मेरिट वेटेज देने की व्यवस्था की है, ताकि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों का पूरा लाभ मिल सके। वहीं, शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त कनाडियन फिटनेस टेस्ट का उपयोग किया गया। इसमें फेडरेशन से संबद्ध राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले अथवा उससे उच्च स्तर की उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट दी गई है।
कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रोत्साहन देना और उनकी प्रतिभा को उचित मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि प्रवेश नीति इस प्रकार तैयार की गई है ताकि पहले से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके खिलाड़ियों को उनके पदकों और खेल उपलब्धियों का पूरा लाभ मिल सके। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक खेल सुविधाओं और विशेषज्ञ प्रशिक्षण के माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित और सक्षम बनाया जाएगा।
विश्वविद्यालय के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 जुलाई को पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग (पीजीडीएससी) पाठ्यक्रम के अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद 17 जुलाई को लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।