{"_id":"6a571a87951a5e27000ceac7","slug":"video-geeta-manishi-swami-gyananand-maharaj-offered-oblations-during-vedic-havan-in-bhiwani-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने वैदिक हवन में डाली आहुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने वैदिक हवन में डाली आहुति
कृष्ण कृपा जियो गीता परिवार के जिला अध्यक्ष नरेश आहूजा के बजरंगबली कॉलोनी निवास पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन का आयोजन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा सहित शहर के अनेक प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी, उद्योगपति, शिक्षाविद एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति अर्पित कर राष्ट्र की उन्नति, विश्व शांति और जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि यज्ञ केवल अग्नि में आहुति डालने का कर्मकांड नहीं, बल्कि अपने भीतर के अहंकार, क्रोध, लोभ और स्वार्थ का समर्पण करने की दिव्य साधना है। जब मनुष्य अपने दुर्गुणों का त्याग करता है, तभी उसके जीवन में वास्तविक यज्ञ सम्पन्न होता है।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता मनुष्य को कर्म, कर्तव्य, संयम और समर्पण का मार्ग दिखाती है। गीता हमें सिखाती है कि बिना किसी फल की इच्छा के समाज, राष्ट्र और मानवता की सेवा करना ही सच्चा धर्म है। आज समाज में बढ़ती अशांति, तनाव और नैतिक पतन का समाधान केवल गीता के आदर्शों को जीवन में उतारने से ही संभव है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।