{"_id":"6a566fd61fcac3f45300d057","slug":"video-mahoba-drunk-man-strikes-woman-three-times-with-a-stone-dies-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"महोबा: शराबी ने महिला पर पत्थर से किए तीन प्रहार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: शराबी ने महिला पर पत्थर से किए तीन प्रहार, मौत
मोहल्ला मड़वासन में सोमवार की देर रात गालीगलौज का विरोध करने पर शराब के लती युवक ने चबूतरे पर बैठी महिला पर पत्थर से हमला कर दिया। सिर पर लगातार तीन प्रहार करने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और फाॅरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मोहल्ला निवासी गिरजादेवी (55) रात करीब 11 बजे पड़ोसी राजेंद्र की किराना दुकान के बाहर चबूतरे पर बैठी थी। इसी दाैरान मोहल्ले का राकेश कुमार शराब के नशे में वहां आया और गालीगलौज करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी भड़क गया। राकेश ने पास में पड़े पत्थर से महिला के सिर पर हमला कर दिया। नुकीले पत्थर से तीन प्रहार किए जाने से गिरिजा लहूलुहान होकर गिर गई। इसके बाद आरोपी भाग निकला। चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजन ने घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह इलाज दौरान महिला की मौत हो गई।
गिरिजा के बेटे जीतेंद्र ने तहरीर में बताया कि मोहल्ले का राकेश शराब के नशे में आए दिन लोगों से वाद-विवाद करता है। आरोपी आदतन झगड़ालू है और पहले भी लोगों के साथ मारपीट कर चुका है। गालीगलौज का विरोध करने पर नशे की हालत में आरोपी ने पत्थर से हमला कर दिया। एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।