{"_id":"6a561848a22c5b7648043bf5","slug":"video-paonta-sahib-viral-fever-diarrhoea-cases-rise-monsoon-opd-sirmaur-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: बरसात में वायरल बुखार और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े, अस्पताल की OPD 700 के करीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: बरसात में वायरल बुखार और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े, अस्पताल की OPD 700 के करीब
Ankesh Dogra
Updated Tue, 14 Jul 2026 04:36 PM IST
Link Copied
मानसून की शुरुआत के साथ ही पांवटा साहिब क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का असर दिखाई देने लगा है। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में इन दिनों वायरल बुखार, सिरदर्द, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और त्वचा संबंधी संक्रमण के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल की दैनिक ओपीडी अब 600 से 700 मरीजों तक पहुंच गई है।
अस्पताल पहुंचे कई मरीजों ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ बुखार, पेट संबंधी संक्रमण और वायरल बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अधिक परेशानी होने पर ही लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं, जहां अधिकांश मरीजों का इलाज कर उन्हें घर भेजा जा रहा है।
गिरिपार क्षेत्र से आए परिजनों ने बताया कि छोटे बच्चों में भी बुखार, पेट दर्द और दस्त की शिकायतें बढ़ रही हैं। उनका कहना है कि अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की कमी के कारण गंभीर स्थिति में बच्चों को अन्य अस्पतालों में ले जाना पड़ता है।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए.वी. राघव और डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि बरसात के मौसम में नमी, दूषित पानी और मच्छरों के कारण हर वर्ष वायरल बुखार, उल्टी-दस्त, पेट संबंधी संक्रमण और फंगल इंफेक्शन के मामलों में वृद्धि होती है। उन्होंने लोगों से खराब फल और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बचने, केवल स्वच्छ पानी पीने, घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा त्वचा की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
उन्होंने सलाह दी कि मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी, मच्छररोधी क्रीम या अन्य सुरक्षा उपाय अपनाएं और हल्के सूती कपड़े पहनें, ताकि संक्रमण का खतरा कम किया जा सके।
सिविल अस्पताल पांवटा साहिब की प्रभारी डॉ. सुधी गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में वायरल बुखार और बदन दर्द के लक्षण वाले मरीज बढ़े हैं, लेकिन फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि अधिकांश मरीजों का इलाज अस्पताल में ही किया जा रहा है और घबराने की आवश्यकता नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।