Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Millennials learnings and Gen-Z thinking a new revolution of fashion from waste in Delhi
{"_id":"6a554a84c75038ecd00f68e6","slug":"video-millennials-learnings-and-gen-z-thinking-a-new-revolution-of-fashion-from-waste-in-delhi-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"मिलेनियल की सीख और जेन-जी की सोच...कचरे से फैशन की नई क्रांति, टेक्सटाइल कचरे को दे रही नई जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलेनियल की सीख और जेन-जी की सोच...कचरे से फैशन की नई क्रांति, टेक्सटाइल कचरे को दे रही नई जिंदगी
मां ने दादी से बेकार कपड़ों का बिछावन बनाना सीखा। मेरी मां कभी पुरानी साड़ी से मेरा फ्रॉक सिल देती, तो कभी दुपट्टे से खुद के लिए ब्लाउज बना लेती। मेरी गुड़िया भी मां ने पुराने कतरन से बनाई थी। इसी से हमने सीखा कि दुनिया की कोई भी चीज बेकार नहीं है। बस एक सोच की दूरी है। अगर उन्हीं अनुभवों में हम थोड़ी सी रचनात्मकता मिला दें, तो कुछ नया बनाया जा सकता है। ये बातें दिल्ली हाट में आयोजित ‘वीव द फ्यूचर 4.0’ में कपड़े का स्टॉल लगाए करिश्मा ने कहीं।
दादी-नानी के समय में पुरानी साड़ियों से रजाई, बच्चों के कपड़े और गुड़िया बनाना आम बात थी। उस दौर में इसे मजबूरी कहा जाता था, लेकिन आज की जेन-जी उसी सोच को रचनात्मकता के साथ जोड़कर फैशन और कारोबार का नया मॉडल बना रही है। कपड़ा उद्योग के बचे हुए टुकड़ों और पुराने वस्त्रों से जैकेट, बैग, सैंडल और सजावटी सामान तैयार कर युवा उद्यमी न सिर्फ पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहे हैं, बल्कि सर्कुलर फैशन को भी नई पहचान दिला रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।