बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mutation and registration for SC plot holders not completed; memorandum submitted to SDM.

महेंद्रगढ़:एससी प्लॉट धारकों का नहीं हुए इंतकाल और रजिस्ट्री, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Mon, 13 Jul 2026 07:56 PM IST
Mutation and registration for SC plot holders not completed; memorandum submitted to SDM.
संवाद न्यूज एजेंसी महेंद्रगढ़। एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के लाभार्थियों को प्लॉट प्रमाण पत्र देकर वाहवाही लूट रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सतनाली और महेंद्रगढ़ क्षेत्र के बीपीएल परिवारों को वर्ष 2008 में दिए गए प्लॉट की इंतकाल और रजिस्ट्री अभी तक नहीं की गई है। सोमवार को बलवान फौजी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम योगेश सैनी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बता दें कि वर्ष 2008 में अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवार को 100-100 वर्ग गज के प्लॉट दिए गए थे, लेकिन सरकार ने अभी तक धारकों को इंतकाल और रजिस्ट्री नहीं दिया हैं। सतनाली और महेंद्रगढ़ क्षेत्र के हर गांव में ग्रामीणों के प्लॉट काटे गए थे। इसके अलावा 2012 में बीपीएल प्लॉट धारकों की रजिस्ट्री भी की गई थी। सरकार ने बहुत से गांवों में प्लॉट टिब्बों में दिए और जगह उबड़-खाबड़ होने के चलते बीपीएल परिवार के लोग मकान नहीं बना पाएंगे। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बलवान फौजी ने कहा कि सरकार के दावे कागजों तक सीमित रह गए और धरातल पर उनका कोई औचित्य नहीं है। लाभार्थी संबंधित अधिकारी के पास जाते हैं तो अधिकारी उनको डांट फटकार करके भेज देते कि हमारे पास आपका कोई डाटा नहीं है। सोमवार को उन्होंने ज्ञापन देकर प्रशासन से जल्द टिब्बे समतल कराने का आह्वान किया और इंतकाल व रजिस्ट्री नहीं होने पर लघु सचिवालय में धरना देने की चेतावनी दी। वहीं, एसडीएम योगेश सैनी ने संबंधित अधिकारी से बात करके जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। साथ ही किसी लाभार्थी के साथ अधिकारी दुर्व्यवहार करता है तो इसकी जानकारी कार्यालय में दे। ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई करने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर सूबेदार रामचंद्र, संदीप शास्त्री, अमित भंडारी, तेजपाल प्रजापति, रवि, पप्पू, राजेश, सतीश पंच, विजय खेड़ा, महेश खींची, जगदेव फौजी, मुकेश फौजी, मुख्तार बेरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वर्ष 2008 में उसे 100 गज का प्लाट मिला था। इसकी रजिस्ट्री व इंतकाल नहीं होने के कारण अधिकारियों के पास चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारी समाधान की बजाय बदतमीजी कर वहां से भगा देते हैं। - सतीश पंच, झूक अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवार के 100 गज का प्लाट मिला है। वहां पर आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस पर प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए। - हवा सिंह, पूर्व पंच, झूक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लुधियाना में मांगों के लिए धरने पर बैठे निहंग, जाम से लोग परेशान

13 Jul 2026

VIDEO: केजीएमयू दीक्षांत समारोह: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया संबोधित, डॉक्टरों से कही ये बातें

13 Jul 2026

VIDEO: केजीएमयू के दीक्षांत समारोह में 19 मेडल पाने वाली दीप्ति शर्मा

13 Jul 2026

VIDEO: केजीएमयू दीक्षांत समारोह: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- ट्रामा में शाम को ऐसा लगता है जैसे जुलूस निकल रहा हो

13 Jul 2026

VIDEO: डीएम आवास के पास नहीं मिल रहा प्रीमियम पेट्रोल, पांच से 10 के पेट्रोल एडिटिव मिलाया जा रहा

13 Jul 2026
विज्ञापन

CJP को आम आदमी पार्टी का मिला समर्थन, आतिशी सहित कई AAP नेता पहुंचे जंतर मंतर

13 Jul 2026

भिवानी: बवानीखेड़ा अस्पताल के बाहर दो युवकों पर हुआ जानलेवा हमला, एक की मौत, पुरानी रंजिश का मामला

13 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: सुभाष बाजार हादसा: छठवें दिन कीचड़ में मिला गंगा देवी का शव, नाले में समा गई थी दुकान; टीमें कर रहीं थीं तलाश

13 Jul 2026

VIDEO: पति और ससुरालियों ने किए आपत्तिजनक फोटो वायरल

13 Jul 2026

VIDEO: एसएन की ओर से रोपे गए 10 हजार पौधे

13 Jul 2026

VIDEO: फर्जी इकरारनामों से कंपनी की जमीन हड़पने का आरोप

13 Jul 2026

VIDEO: भूमाफिया बताकर फेसबुक पर पोस्ट करने पर प्राथमिकी दर्ज

13 Jul 2026

'सतलुज' विवाद गहराया: रवनीत बिट्टू ने मांगे 25,000 लापता लोगों के सबूत, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

VIDEO: धेवता कब्जाना चाहता है मकान, वृद्ध दंपती को धमकाने का आरोप

13 Jul 2026

VIDEO: फर्जी ई-स्टोर खुलवाकर कराया निवेश, मुनाफे के नाम गंवाए 18.70 लाख

13 Jul 2026

दिल्ली पुलिस ने किया ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 765 किलो गांजा जब्त; चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

13 Jul 2026

VIDEO: कोरियर फ्रेंचाइजी के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी

13 Jul 2026

नोएडा: पुल के नीचे केबल नेटवर्क में लगी आग, ऊपर दौड़ रहा था एक्सप्रेसवे का ट्रैफिक

13 Jul 2026

VIDEO: समझौते का दबाव बनाने के लिए वायरल किए निजी फोटो-वीडियो

13 Jul 2026

कुरुक्षेत्र: महादेव गोशाला ने बढ़ाए गोसंवर्धन की ओर कदम, ले चुकी मॉडल रूप

13 Jul 2026

VIDEO: अस्पताल का लाइसेंस न मिलने से आहत चिकित्सक ने ट्रेन से कटकर दी जान

13 Jul 2026

VIDEO: ई20 पेट्रोल के कारण खराब हो रही गाड़ियां, मैकेनिक ने बताई क्या दिक्कतें आ रहीं

13 Jul 2026

VIDEO: राज्य मंत्री मयंकेश्वर सिंह बोले- केजीएमयू बनवाने में किंग जॉर्ज की एक चवन्नी भी नहीं लगी

13 Jul 2026

VIDEO: सीएम योगी की नाराजगी के बाद भी नहीं हटाए गए सड़कों पर पड़े रोलर, बन सकते हैं हादसे का सबब

13 Jul 2026

VIDEO: अमर उजाला अपराजिता: महिलाओं को पॉक्सो एक्ट और बाल अधिकार के प्रति किया गया जागरूक

13 Jul 2026

VIDEO: बीसी संचालक की मौत पर छह घंटे हंगामा, पथराव

13 Jul 2026

VIDEO: नकली और बिना लाइसेंस दवाओं की बिक्री में 14 फर्म संचालकों पर प्राथमिकी

13 Jul 2026

Drug Free Himachal: नशा मुक्त भारत-2029 को हिमाचल में लागू करने की मांग, राजेंद्र राणा बोले- NCB की स्थापना जरूरी

13 Jul 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता, रामपुर और संभल के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला

13 Jul 2026

VIDEO: लखीमपुर खीरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, एक दिन पहले वायरल हुआ था ये वीडियो

13 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed