{"_id":"6a54a579c37ea2612a06b5e2","slug":"video-subhash-bazaar-tragedy-ganga-devis-body-found-on-sixth-day-after-shop-collapsed-into-drain-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:सुभाष बाजार हादसा: छठवें दिन कीचड़ में मिला गंगा देवी का शव, नाले में समा गई थी दुकान; टीमें कर रहीं थीं तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:सुभाष बाजार हादसा: छठवें दिन कीचड़ में मिला गंगा देवी का शव, नाले में समा गई थी दुकान; टीमें कर रहीं थीं तलाश
आगरा के सुभाष बाजार में दुकान ढहने के बाद नाले में बही गंगा देवी का शव हादसे के छह दिन बाद आगरा किले के पास कीचड़ में मिला। लगातार चल रहे तलाश अभियान के बाद शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
आगरा के थाना मंटोला के सुभाष बाजार में बुधवार नाले के ऊपर बनी दुकान ढहने के बाद नाले में बही वृद्ध महिला गंगा देवी का शव छठवें दिन मिला। लागातार टीम उनकी तलाश में जुटी हुई थी। परिवार के लोग भी सुभाष बाजार में ढेरा जमाए हुए थे। आगरा किले के पास जैसे ही कीचड़ में फंसा शव बरामद हुआ, तो परिजनों में कोहराम मच गया।
सुभाष बाजार में दिलीप कुंजवानी की राधा स्वामी क्लॉथ स्टोर नाम से दुकान थी। बुधवार दोपहर 2:25 बजे बारिश के दौरान दो मंजिला दुकान ढह कर नाले में समा गई थी। हादसे में दुकान पर बैठे दिलीप के पिता तुलाराम, कर्मचारी लाला भाई, बेटा कृष्णा और ग्राहक तेहरा निवासी अनीता, उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी अनन्या और उनकी मां गंगा देवी नाले में गिर गई थीं। सभी को लोगों ने बाहर निकाल लिया था पर वृद्ध गंगा देवी का पता नहीं चला था। पुलिस, नगर निगम की टीम, एसडीआरएफ और जल पुलिस तलाश में जुटी थी। बुलडोजर से तोड़ कर नाले की सफाई शुरू की गई थी। पुलिस और नगर निगम की टीम ने नाले की सफाई करते हुए आंबेडकर पार्क तक वृद्धा की तलाश की पर उनका पता नहीं चल पाया। ये तलाश मंगलवार को जारी रही। इस बीच करीब एक बजे उनकी लाश नाले में मिल गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।